सब्सक्राइब करें

Salman Khan: पिता के सामने कुर्सी पर नहीं बैठे सलमान खान, भाईजान का अदब देख यूजर बोले- हमेशा दिल जीत लेते हैं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 13 Aug 2024 06:03 PM IST
सार

विज्ञापन
SALMAN KHAN AT TRAILER LAUNCH OF ANGRY YOUNG MEN SERIES FANS PRAISING ACTOR FOR THIS REASON
'एंग्री यंग मेन' का ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दिग्गज गीतकार और स्क्रिप्ट राइटर जावेद अख्तर और सलीम खान ने मिलकर कई फिल्मों की कहानियां गढ़ी हैं। अब एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज के रूप में इन दोनों की कहानी दर्शकों के बीच आ रही है। नाम है- 'एंग्री यंग मेन'। आज इसका ट्रेलर लॉन्च हुआ। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सलीम खान और जावेद अख्तर के परिवार के सदस्य भी पहुंचे। इस दौरान सलमान खान ने अपने अंदाज से दिल जीत लिया। लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। क्या है वजह, आइए जानते हैं...

Trending Videos
SALMAN KHAN AT TRAILER LAUNCH OF ANGRY YOUNG MEN SERIES FANS PRAISING ACTOR FOR THIS REASON
'एंग्री यंग मेन' का ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सलमान खान ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम के दौरान कई दिलचस्प बातें करते नजर आए। मंच पर जावेद अख्तर और सलीम खान बैठे नजर आए। उनके साथ जावेद अख्तर की बेटी डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जोया और बेटे व अभिनेता फरहान अख्तर भी साथ बैठे नजर आए। मंच पर सलमान खान भी उपस्थित रहे, लेकिन वे कुर्सी पर बैठे नजर नहीं आए। यूजर्स उनकी इसी बात की तारीफ कर रहे हैं और लिख रहे हैं, 'बाप के सामने कुर्सी पर नहीं बैठे। भाईजान हमेशा दिल जीत लेते हैं'।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
SALMAN KHAN AT TRAILER LAUNCH OF ANGRY YOUNG MEN SERIES FANS PRAISING ACTOR FOR THIS REASON
'एंग्री यंग मेन' का ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिर्फ इतना ही नहीं, सलमान खान ने एक और अंदाज से दिल जीत लिया। ट्रेलर लॉन्च के दौरान सभी ने एक ग्रुप फोटो कराई। इस मौके पर अर्पिता खान शर्मा भी अपने बच्चों के साथ पहुंची थीं। जैसे ही अर्पिता की बेटी आयत स्टेज पर पहुंचीं, सलमान खान ने उन्हें अपने पास बुला लिया। आयत भी मामा की गोद में चढ़ गईं। इसके बाद सलमान खान भांजी आयत के साथ एकदम बच्चे बन गए। ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम भूल वे आयत के साथ मस्ती करने में रम गए। इस दौरान तमाम लोग सलमान से मिलने आते रहे, सलमान सभी से मिले, लेकिन भांजी को गोद में लेकर खेलते रहे। वहां, मौजूद फोटोग्राफर्स ने मामा-भांजी का प्यार कैमरों में कैद कर लिया।
Salman Khan: पिता के सामने कुर्सी पर नहीं बैठे सलमान खान, भाईजान का अदब देख यूजर बोले- हमेशा दिल जीत लेते हैं

SALMAN KHAN AT TRAILER LAUNCH OF ANGRY YOUNG MEN SERIES FANS PRAISING ACTOR FOR THIS REASON
'एंग्री यंग मेन' का ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ट्रेलर लॉन्च के अवसर पर जावेद अख्तर के दोनों बच्चे मंच पर उपस्थित रहे। वहीं, सलीम खान का भी भरा-पूरा परिवार कार्यक्रम में पहुंचा। उनके तीनों बेटे-सलमान खान, अरबाज और सोहेल खान मंच पर नजर आए। अरबाज खान और सोहेल खान के बेटे भी दादा के जीवन पर बनी सीरीज के ट्रेलर लॉन्च में नजर आए। इसके अलावा बेटियां-अलवीरा और अर्पिता भी अपने बच्चों के साथ पहुंचीं। सभी ने ग्रुप फोटो क्लिक कराई।
Fardeen khan: 'खेल खेल में' की रिलीज से पहले फरदीन ने साझा कीं अनदेखी तस्वीरें, लिखी दिल छू लेने वाली बात

विज्ञापन
SALMAN KHAN AT TRAILER LAUNCH OF ANGRY YOUNG MEN SERIES FANS PRAISING ACTOR FOR THIS REASON
'एंग्री यंग मेन' का ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इवेंट के दौरान फरहान अख्तर और जोया अख्तर ने सलीम-जावेद के चर्चित संवादों के बारे में रूबरू कराया। फरहान अख्तर ने कहा उनका फेवरेट डायलॉग है, 'डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है'। इस दौरान उन्होंने 'होली कब है, कब है होली' डायलॉग का जिक्र किया। वहीं, सलमान ने कहा मेरा फेवरेट डायलॉग भी पूछो और मेरा है, 'मेरे पास मां हैं, वो भी दो-दो'। इसके बाद सभी खूब हंसे। सलमान खान खूब हंसी-तफरी करते नजर आए। मंच पर जावेद अख्तर के बच्चे-जोया और फरहान थे। इस दौरान सलमान ने कहा, 'जावेद साब का प्रोडक्शन तो सभी ने देख लिया, अब सलीम खान का प्रोडक्शन भी देख लीजिए'। उन्होंने फिर अरबाज खान, सोहेल खान, अलवीरा और अर्पिता सभी को आवाज देकर मंच पर बुलाया।

Sonakshi-Zaheer: कन्यादान के समय मंत्र के साथ चल रही थी अजान, सोनाक्षी-जहीर ने साझा किया शादी का सबसे खास पल
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed