फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian 2: दर्शकों पर रोमांस का जादू चलाने को तैयार सिद्धार्थ-रकुल प्रीत, दूसरे गाने की रिलीज डेट से उठा पर्दा

Mon, 27 May 2024 04:32 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 27 May 2024 04:32 PM IST
विज्ञापन
Indian 2 second song to release on 29 may 2024 kamal haasan film romantic track features siddharth rakul preet
इंडियन 2 - फोटो : X: @LycaProductions

कमल हासन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'इंडियन 2' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। शंकर शनमुगम के निर्देशन में बन रही फिल्म में प्रशंसक सेनापति के रूप में कमल हासन को बड़े पर्दे पर वापस देखने के लिए उत्सुक हैं। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज नजदीक आ रही है, निर्माता फैंस का उत्साह बढ़ाने के लिए 'इंडियन 2' की जानकारियां साझा कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म से कमल हासन के पोस्टर और पहला गाना जारी हुआ था। वहीं, अब फिल्म के दूसरे गाने के बारे में जानकारी सामने आई है।

Indian 2 second song to release on 29 may 2024 kamal haasan film romantic track features siddharth rakul preet
इंडियन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan

फिल्म को लेकर निर्माताओं ने अब नई जानकारी साझा की है। इससे पहले फिल्म के पहले गाने ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। वहीं अब फिल्म का दूसरा गाना भी जल्द ही दर्शकों के बीच धमाल मचाने वाला है। यह एक रोमांटिक गाना होगा, जिसमें सिद्धार्थ और रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगे। दूसरा गाना 29 मई को रिलीज होगा। 'इंडियन 2' के निर्माताओं ने 27 मई को अपने सोशल मीडिया पेज पर चार भाषाओं में आधिकारिक पोस्टर साझा किए। पोस्टर से फिल्म में सिद्धार्थ और रकुल प्रीत सिंह के बीच रोमांटिक रिश्ते का संकेत मिला।

Indian 2 second song to release on 29 may 2024 kamal haasan film romantic track features siddharth rakul preet
इंडियन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan

आज सोमवार, 27 मई को लाइका प्रोडक्शंस के आधिकारिक एक्स (ट्विटर) पेज ने नए पोस्टर साझा किए। पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, 'एक सिम्फनी खिलने वाली है। रॉकस्टार अनिरुद्ध संगीतमय इंडियन-2 का दूसरा सिंगल 29 मई को रिलीज हो रहा है। बह जाने के लिए तैयार हो जाइए।' पोस्टर में सिद्धार्थ और रकुल प्रीत एक दूसरे के सामने किसी कैफे में बैठे हुए हैं। सिद्धार्थ हाथ में अंगूठी पकड़े हुए नजर आ रहे हैं, वहीं रकुल गुस्से में नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian 2 second song to release on 29 may 2024 kamal haasan film romantic track features siddharth rakul preet
इंडियन 2 - फोटो : X: @LycaProductions

रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धार्थ 'इंडियन 2' में एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहा है। 'इंडियन 2' का एल्बम 1 जून को चेन्नई के नेहरू इंडोर स्टेडियम में भव्य तरीके से लॉन्च किया जाएगा। कहा जा रहा है कि इस कार्यक्रम के लिए चिरंजीवी, राम चरण, रणवीर सिंह और मोहनलाल को आमंत्रित किया गया है। ऑडियो लॉन्च के बारे में आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

विज्ञापन
Indian 2 second song to release on 29 may 2024 kamal haasan film romantic track features siddharth rakul preet
इंडियन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan

निर्देशक शंकर की 'इंडियन 2' साल 1996 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'इंडियन' का सीक्वल है। वहीं बात करें फिल्म के कलाकार के बारे में तो इसमें कमल हासन के साथ काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, प्रिया भवानी शंकर, सिद्धार्थ, समुथिरकानी, बॉबी सिम्हा, ब्रह्मानंदम और अन्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस और रेड जाइंट मूवीज ने मिलकर किया है। अनिरुद्ध रविचंदर ने धुनें बनाई हैं। 'इंडियन 2' 12 जुलाई को तीन भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Bollywood Celebs: ऐतिहासिक हस्तियों का रोल अदा कर चुके हैं ये कलाकार, परदे पर जीवंत हो उठा था किरदार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed