फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IFFM: इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न के दूसरे संस्करण का एलान, किरण राव की 'लापता लेडीज' से होगी शुरुआत

Mon, 26 Feb 2024 11:25 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 26 Feb 2024 11:25 AM IST
विज्ञापन
Indian Film Festival of Melbourne announces its Second IFFM Summer Festival Laapataa Ladies to be opening film
किरण राव, 'लापता लेडीज' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) की सफलता के बाद आईएफएफएम के दूसरे एडिशन का एलान हो गया है। दूसरे आईएफएफएम समर फेस्टिवल 29 फरवरी से 2 मार्च तक होंगे। इस तीन दिवसीय फेस्टिवल में किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' से होगी। यह फेस्टिवल में ओपनिंग फिल्म के रूप में चुनी गई है। बता दें कि प्रतिष्ठित आईएफएफएम की शुरुआत वर्ष 2010 में हुई। इस फेस्टिवल के दौरान भारतीय फिल्मों, डॉक्यूमेंट्री और भारत के क्षेत्रीय सिनेमा को दिखाया जाता है।



इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'लापता लेडीज' का निर्देशन किरण राव ने किया है। वे इस फिल्म की निर्माता भी हैं। यह फिल्म वह आमिर खान के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रही हैं। अब आईएफएफएम के शुभारंभ के दौरान यह फिल्म दिखाई जाएगी। इससे पहले प्रतिष्ठित टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 'लापता लेडीज' का वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था और इसे काफी सराहना मिली थी। अब फिल्म 'लापता लेडीज' का ऑस्ट्रेलियाई प्रीमियर 29 फरवरी को आईएफएफएम में होगा। फिल्म 'लापता लेडीज' एक मार्च को रिलीज होगी।
Laapataa Ladies: चुन चुनकर लाए गए ‘लापता लेडीज’ के कलाकार, ‘पंचायत’ के बनराकस से लेकर ‘जामताड़ा’ के सन्नी और..

किरण राव ने जताई खुशी
इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में अपनी आगामी फिल्म के प्रीमियर को लेकर किरण राव ने कहा, 'फिल्म 'लापता लेडीज' का फेस्टिवल में ओपनिंग फिल्म बनना एक सम्मान की बात है। मैं बेहद खुश हूं और इस फेस्टिवल का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। मुझे उम्मीद है कि मेलबर्न के दर्शक फिल्म का आनंद लेंगे। 
South: एनसीबी ने किया 2000 करोड़ रुपये की ड्रग तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड निकला तमिल फिल्म निर्माता

ये सितारे आएंगे नजर
फेस्टिवल की डायरेक्टर मितु भौमिक ने आईएफएफएम समर फेस्टिवल के लिए प्रति अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा, 'इस साल इस फेस्टिवल के समर एडिशन में फिल्म 'लापता लेडीज' ओपनिंग फिल्म होगी, जिसका निर्देशन किरण राव ने किया है'। इस फिल्म में रवि किशन, नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव और दुर्गेश कुमार जैसे सितारे नजर आएंगे। फिल्म की कहानी दो दुल्हनों की है, जो लंबा घूंघट लिए रहती हैं और इसकी वजह से वे ट्रेन में बदल जाती हैं और अलग-अलग जगहों पर पहुंच जाती हैं। 
Laapataa Ladies: 1000 ऑडिशन के बाद मिलीं 'लापता लेडीज', कास्टिंग डायरेक्टर ने किए दिलचस्प खुलासे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed