फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Movies: साउथ की ये आठ बहुप्रतीक्षित फिल्में मचाएंगी धमाल, लिस्ट में रजनीकांत से कमल हासन की फिल्म शामिल

Mon, 26 Feb 2024 09:07 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 26 Feb 2024 09:07 AM IST
सार

अपनी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को तमिल सिनेमा ने सिने प्रेमियों के लिए बचाकर रखा है। इस साल साउथ की शीर्ष आठ बहुप्रतीक्षित तमिल फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
Rajinikanth Vettaiyan Kamal Haasan Indian 2 Suriya Kanguva Vijay GOAT Top 8 Most Awaited South Movies
साउथ बहुप्रतीक्षित फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सिनेमा के लिए ये वर्ष 2024 कुछ खास साबित होता नहीं दिख रहा है। तमिल सिनेमा ने इस वर्ष बहुत धीमी शुरुआत की है। इसके बावजूद भी ऐसा लग रहा कि अपनी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को इन्होंने साउथ सिने प्रेमियों के लिए बचाकर रखा है। इस साल साउथ की शीर्ष आठ बहुप्रतीक्षित तमिल फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। आइए जानते इन फिल्मों के बारे में...

Rajinikanth Vettaiyan Kamal Haasan Indian 2 Suriya Kanguva Vijay GOAT Top 8 Most Awaited South Movies
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम - फोटो : सोशल मीडिया
1.ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम
कलाकार: विजय, प्रभुदेवा, प्रशांत
निदेशक: वेंकट प्रभु
 

विजय स्टारर 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' (GOAT) का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में विजय डबल रोल में नजर आएंगे। विजय और निर्देशक वेंकट प्रभु के बीच ये फिल्म पहला सहयोग है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवा भूमिका में विजय के लुक को निखारने के लिए फिल्म में डी-एजिंग तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। 

Anupam Kher: किसान आंदोलन पर बोले अनुपम खेर- सभी को अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार, लेकिन...

Rajinikanth Vettaiyan Kamal Haasan Indian 2 Suriya Kanguva Vijay GOAT Top 8 Most Awaited South Movies
वेट्टैयन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
2. वेट्टैयन 
कलाकार: रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, फहद फासिल
निदेशक: टीजे ज्ञानवेल
 

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत जल्द ही 'वेट्टैयन' नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन जय भीम फेम टीजे ज्ञानवेल ने किया है। फिल्म अपनी शुरुआती घोषणा से ही सुर्खियों में छाई हुई है। फिल्म में रजनीकांत के साथ अमिताभ बच्चन, फहद फासिल और मंजू वारियर जैसे कलाकार दिखाई देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajinikanth Vettaiyan Kamal Haasan Indian 2 Suriya Kanguva Vijay GOAT Top 8 Most Awaited South Movies
इंडियन 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
3. इंडियन 2
कलाकार: कमल हासन, सिद्धार्थ, रकुल प्रीत सिंह, एसजे सूर्या
निर्देशक: शंकर एस
 

कमल हासन स्टारर 'इंडियन 2' इस साल की सबस अधिक प्रतीक्षित तमिल फिल्मों में से एक है ये फिल्म 1996 की फिल्म 'इंडियन' का सीक्वल है। लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'इंडियन 2' में कमल हासन स्वतंत्रता सेनानी सेनापति के रूप में वापसी करते हुए दिखाई देंगे। हालांकि फिल्म को लेकर कोई अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस फिल्म के मई में सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Rajinikanth Vettaiyan Kamal Haasan Indian 2 Suriya Kanguva Vijay GOAT Top 8 Most Awaited South Movies
विदामुयार्ची - फोटो : सोशल मीडिया
4. विदामुयार्ची
कलाकार: अजित कुमार, तृषा कृष्णन, रेजिना कैसेंड्रा, अरव
निदेशक: मागीज थिरुमेनी
 

'विदामुयार्ची' एक आगामी बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें अजित कुमार और तृषा कृष्णन अमद भूमिका में हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में उच्च स्तर का एक्शन देखने को मिलेगा।  

'आर्टिकल 370' ने की बंपर कमाई, 'क्रैक' ने किया इतना कलेक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed