टाइम ट्रैवल एक ऐसा कॉन्सेप्ट है, जिस पर काफी कम फिल्में बनती है। इस विषय पर कहानी लिखना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। भारत में भी ऐसी फिल्में बन चुकी हैं, जिनमें टाइम ट्रैवल दिखाया गया था, लेकिन अधिकतर फिल्में दर्शकों को रास नहीं आई। यही वजह है कि अक्सर सिनेमा प्रेमियों की ओर से यह शिकायत सुनने को मिलती रहती है कि भारत में हॉलीवुड के जैसी टाइम ट्रैवल फिल्में नहीं बनती हैं। आज हम आपको, भारत में बनी कुछ टाइम ट्रैवल पर आधारित फिल्मों के बारे में बताएंगे। हालांकि, इनमें भी लगभग सभी फ्लॉप हुई थी।
Time Travel Films: टाइम ट्रैवल पर आधारित हैं ये फिल्में, फ्लॉप हो गई थी अक्षय कुमार की फिल्म
'बार बार देखो' टाइम ट्रैवल पर आधारित एक रोमांटिक साइंस फिक्शन फिल्म है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ ने अभिनय किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार बार देखो
'बार बार देखो' टाइम ट्रैवल पर आधारित एक रोमांटिक साइंस फिक्शन फिल्म है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ ने अभिनय किया था। फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। इसमें जय वर्मा और दीया कपूर की कहानी देखने को मिलती है, जो कभी साल 2018, कभी 2034, कभी 2023 और कभी 2047 में चलती है। इसका निर्देशन नित्या मेहरा ने किया है। लोगों ने इस फिल्म को पसंद नहीं किया था। हालांकि, इसके गाने जरूर हिट हुए थे।
एक्शन रीप्ले
साल 2010 में रिलीज हुई अक्षय कुमार, ऐश्वर्या राय, आदित्य रॉय कपूर और नेहा धूपिया की फिल्म 'एक्शन रीप्ले' भी टाइम ट्रैवल पर आधारित है। फिल्म की कहानी आदित्य कपूर के किरदार के इर्द गिर्द घूमती है, जो अपने माता-पिता के खराब रिश्ते के कारण शादी नहीं करना चाहता। एक दिन उसे पता चलता है कि उसके दादा टाइम मशीन पर काम कर रहे हैं और फिर वो टाइम ट्रैवल करके कई घटनाओं को देखता है। इस फिल्म को भी दर्शकों ने नकार दिया था।
लव स्टोरी 2025
हरमन बावेजा, प्रियंका चोपड़ा और बोमन ईरानी की फिल्म 'लव स्टोरी 2025' भी एक साइंस फिक्शन रोमांटिक फिल्म है। यह साल 2008 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन हैरी बावेजा ने किया था। इसमें करण और सना नाम के दो किरदार की कहानी दिखाई गई है। करण से शादी होने के एक दिन पहले ही सना की मौत हो जाती है। फिर करण टाइम ट्रैवल करके पुराने समय में लौटता है। 'बार बार देखो' और 'एक्शन रीप्ले' की तरह ही 'लव स्टोरी 2025' भी फ्लॉप साबित हुई थी।
24
विक्रम कुमार द्वारा निर्देशित '24' तेलुगु भाषा में बनी साइंस फिक्शन फिल्म है। इसमें सूर्या, सामंथा रूथ प्रभु और नित्या मेनन ने मुख्य भूमिका अदा की है। फिल्म की कहानी एक ऐसे वैज्ञानिक पर आधारित है जो टाइम ट्रैवल कराने वाली घड़ी का आविष्कार करता है। इस फिल्म में सूर्या ने तीन रोल किए थे। '24' को दर्शकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म को 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में दो अवॉर्ड मिले थे।