बीते 31 मई 2025 को हैदराबाद के हाईटेक्स प्रदर्शनी सेंटर में 72वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता की विजेता थाईलैंड मूल की 21 वर्षीय मॉडल ओपल सुचाता चुआंगसरी बनीं और उनके सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज सजा। इस बार भारत की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा। भारत की ओर से नंदिनी गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंतिम 8 की सूची में जगह बनाने में सफल नहीं हो पाई। इस वजह से भारत विजेता बनते-बनते रह गया। आज जानेंगे कि नंदिनी गुप्ता के अलावा अभी तक मिस वर्ल्ड में किन भारतीय मॉडल्स ने बहुत करीब जाकर हारी प्रतियोगिता।
Miss World 2025: नंदिनी गुप्ता ही नहीं, मिस वर्ल्ड में भारत की ओर इन मॉडल्स ने भी बहुत करीब आकर हारी बाजी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:43 AM IST
सार
Miss World 2025: मिस वर्ल्ड 2025 में नंदिनी गुप्ता भारत को जीत दिलाने से मात्र कुछ कदम से दूर रह गई और भारत इस बार विजेता बनने से चूक गया। जानिए मिस वर्ल्ड में भारत खिताब जीतने से कब-कब बहुत करीब से चूका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन