फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aanjjan Srivastav: आम आदमी के किरदार से सबके दिलों में खास हो गए अंजन श्रीवास्तव, जानें उनके मशहूर रोल

Mon, 02 Jun 2025 10:19 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 02 Jun 2025 10:19 AM IST
सार

Aanjjan Srivastav Birthday: अंजन श्रीवास्तव मनोरंजन जगत का एक जाना माना नाम हैं। अभिनेता को थिएटर, टेलीविजन और फिल्मों में यथार्थवादी भूमिका के लिए पहचाना जाता है। आज उनके जन्मिदन के अवसर पर जानेंगे अभिनेता के प्रसिद्ध किरदारों के बारे में। 

विज्ञापन
Aanjjan srivastav birthday know about his best roles in movies and serials
अंजन श्रीवास्तव - फोटो : एक्स

मनोरंजन की दुनिया में अंजन श्रीवास्तव उन दुर्लभ कलाकारों में शुमार हैं, जिन्होंने आम आदमी के किरदार को पर्दे पर इस तरीके से जिया कि वो घर-घर में प्रसिद्ध हो गए। चाहे वो टीवी की दुनिया हो या फिल्मों की, सभी में अभिनेता ने एक अलग मिशाल पेश की। लगभग चार दशकों तक उन्होंने पर्दे पर सक्रिय भूमिका निभाई। आज सोमवार के दिन यानी कि 02 जून को अभिनेता अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर जानेंगे उनके प्रमुख किरदारों के बारे में, जिन्होंने उन्हें एक अलग पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया। आइए जानते हैं।

Aanjjan srivastav birthday know about his best roles in movies and serials
अंजन श्रीवास्तव - फोटो : एक्स

शुरुआती संघर्ष फिर थिएटर से अभिनय की शुरुआत
अंजन श्रीवास्तव का जन्म 2 जून, 1948 को कोलकाता में हुआ था। कलकत्ता में पढ़ाई के दौरान अभिनेता ने थिएटर करना शुरु कर दिया था। पिता के कहे अनुसार उन्होंने बैंक में नौकरी शुरू कर दी थी, लेकिन शुरुआत से ही उनकी रूचि अभिनय में थी। इस वजह से 1967 के दौरान उन्होंने बंगाली नाटकों जैसे 'नील दर्पण', 'कायाकल्प' और 'अनवर' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इसके बाद 1976 में वो अपने सपने को सच करने मुंबई आ गए और आते ही एक थिएटर ग्रुप से जुड़ गए, जहां उन्होंने कई शानदार नाटक किए। इस वजह से उनकी पहचान होने लगी और उन्हें टीवी सीरयल्स में काम मिलने शुरु हो गए।

Aanjjan srivastav birthday know about his best roles in movies and serials
अंजन श्रीवास्तव - फोटो : एक्स

आम आदमी के किरदार से जीता दिल
अभिनेता अंजन श्रीवास्तव साल 1988 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुए धारावाहिक ‘वागले की दुनिया’ में नजर आए थे। इस सीरियल में उन्होंने एक कॉमन मैन की भूमिका निभाई थी, जो रोजमर्रा की परेशानियों से जूझते हैं। इसमें एक्टर ने बहुत ही ईमानदार व्यक्ति का किरदार निभाया था, जो एक सेल्स क्लर्क रहते हैं। इस किरदार से उन्हें घर-घर में पहचान मिली। साथ ही आपको बताते चलें कि इस सीरियल में एक्टर ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ भी काम किया था। इसके अलावा अभिनेता ने साल 2021 में ‘वागले की दुनिया – नई पीढ़ी, नए किस्से’ में भी इसी किरदार से वापसी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aanjjan srivastav birthday know about his best roles in movies and serials
अंजन श्रीवास्तव - फोटो : एक्स

टीवी के इन किरदारों ने मोहा मन
साल 1986 में अंजन श्रीवास्तव ने सईद अख्तर मिर्जा और कुंदन शाह द्वारा निर्देशित ‘नुक्कड़’ धारावाहिक में मनोहर दामले की भूमिका निभाई थी। इसमें उन्होंने सरकारी बाबू के रोल में दमदार किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्हें भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की किताब पर आधारित सीरियल ‘भारत एक खोज’ के लिए भी जाना जाता है।

विज्ञापन
Aanjjan srivastav birthday know about his best roles in movies and serials
अंजन श्रीवास्तव और शाहरुख खान - फोटो : एक्स

शाहरुख खान के पिता के रूप में निभाई शानदार भूमिका
साल 1994 में कुंदन शाह द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ में अंजन श्रीवास्तव ने अभिनेता शाहरुख खान के पिता का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने शाहरुख खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में हॉकी के मुख्य अधिकारी, मिस्टर त्रिपाठी की भूमिका को निभाते हुए देखा गया था। इस फिल्म में उनका किरदार लोगों को पसंद आया था। इतना ही नहीं, अभिनेता अंजन श्रीवास्तव ने 2018 में रिलीज हुई ‘संजू’ फिल्म में भी काम किया था, जिसमें उन्होंने एक नेता की भूमिका निभाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed