फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aamir Khan: आमिर खान ने गर्लफ्रेंड गौरी के बारे में की बात, कहा- सोचता था बूढ़ा हो गया हूं कौन मिलेगी?

Mon, 02 Jun 2025 09:13 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 02 Jun 2025 09:13 AM IST
सार

Aamir Khan On His Girlfriend: आमिर खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के बारे में खुलकर बात की है। यही नहीं उन्होंने अपनी दोनों पत्नियों के बारे में भी बताया है। 

विज्ञापन
Aamir Khan Speak about new girlfriend gauri spratt says I was who will met me
गौरी स्प्रैट, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अपनी अपकमिंग फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आमिर अकसर अपनी जबरदस्त एक्टिंग के चलते सुर्खियों में रहते हैं। यही नहीं वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के बारे में खुलकर बात की है। आइए जानते हैं उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में क्या कहा है? 

Aamir Khan Speak about new girlfriend gauri spratt says I was who will met me
गौरी स्प्रैट, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

60 साल की उम्र में आमिर को हुआ प्यार
इसी साल 60 साल के हो चुके आमिर खान ने अपनी जिंदगी में दो बार शादी की है। वह अपनी दोनों पत्नियों से अलग हैं। अब उन्हें एक नई लड़की गौरी स्प्रैट से प्यार हुआ है। इसी साल अपने जन्मदिन पर आमिर खान ने गौरी स्पैट के साथ अपने रिश्ते के बारे में सबको बताया था। अब एक बार फिर आमिर खान ने एक इंटरव्यू में अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बात की है। 

Aamir Khan Speak about new girlfriend gauri spratt says I was who will met me
गौरी स्प्रैट, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

गौरी से गलती से मिले आमिर खान
राज शमानी के साथ बातचीत में आमिर खान ने बताया 'गौरी स्प्रैट से मिलने से पहले मुझे लगता था कि मैं बूढ़ा हो गया हूं। मुझे इस उम्र में कौन मिलेगी? थेरेपी ने वास्तव में मुझे ये समझने में मदद की कि मुझे पहले खुद से प्यार करने की जरूरत है। मुझे ठीक होना था और अपनी सेहत पर काम करना था। गौरी और मैं गलती से मिले। हम जुड़े और दोस्त बन गए और प्यार हो गया।'

यह खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: क्या इंडस्ट्री को बाय कह देंगे आमिर? भव्य होगी आखिरी फिल्म; बोले- इसके बाद कुछ करने की जरूरत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan Speak about new girlfriend gauri spratt says I was who will met me
आमिर खान - फोटो : यूट्यूब

पूर्व पत्नियों के साथ आमिर के कैसे हैं रिश्ते?
आमिर खान ने अपनी पूर्व पत्नियों के बारे में कहा 'रीना दत्ता और किरण राव के साथ मेरे बहुत मजबूत और गहरे रिश्ते रहे हैं। हम अब भी करीब हैं। हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और हमेशा करते रहेंगे। हम पति-पत्नी नहीं रह सकते लेकिन हमेशा एक परिवार रहेंगे। हम बैठते हैं और बातें करते हैं। हमारे बीच सच्चा प्यार और गर्मजोशी है। ये खत्म होने वाला नहीं है।'

विज्ञापन
Aamir Khan Speak about new girlfriend gauri spratt says I was who will met me
किरण राव, रीना दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

रीना और किरण से आमिर की शादी
आमिर खान ने अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता से 18 अप्रैल 1986 को शादी की थी। दोनों की शादी लगभग 16 साल चली, इनके दो बच्चे हैं इरा खान और जुनैद खान। साल 2002 में आमिर और रीना अलग हो गए।
आमिर खान ने 28 दिसंबर 2005 को अपनी दूसरी पत्नी किरण राव से शादी की। दोनों से आजाद नाम का एक बेटा है। 2021 में दोनों अलग हो गए।
अब आमिर खान को गौरी स्प्रैट से प्यार हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed