फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nitish Bharadwaj: सीरियल ‘महाभारत’ में इस किरदार का ऑडिशन देने पहुंचे, बन गए टीवी के सबसे चर्चित श्रीकृष्ण

Mon, 02 Jun 2025 07:42 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 02 Jun 2025 07:42 AM IST
सार

Nitish Bharadwaj Birthday: नीतीश भारद्वाज का नाम सुनते ही ‘महाभारत’ सीरियल के दृश्य और  श्रीकृष्ण की छवि दर्शकों को याद आ जाती है। वह आज भी भगवान श्रीकृष्ण का चरित्र निभाने वाले अभिनेता के तौर पर पहचाने जाते हैं। आज नीतीश भारद्वाज का जन्मदिन (2 जून 1963) है। जानिए, ‘महाभारत’ सीरियल में उन्हें श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने का मौका कैसे मिला? और अब वह क्या करते हैं? 

विज्ञापन
Nitish Bharadwaj Birthday Actor Play Lord Krishna Role In Serial Mahabharat
सीरियल 'महाभारत' में श्रीकृष्ण का किरदार निभाकर हुए मशहूर नीतीश भारद्वाज - फोटो : इंस्टाग्राम@nitishbharadwaj.krishna

नीतीश भारद्वाज हमेशा से अभिनय नहीं करते थे वह पहले एक पशु चिकित्सक थे। इस काम में जब उन्हें आनंद नहीं मिला तो थिएटर करने लगे, बतौर निर्देशक थिएटर में सक्रिय हुए। साल 1998 में वह बी.आर चाेपड़ा के सीरियल ‘महाभारत’ में श्रीकृष्ण का चरित्र निभाने के लिए चुने गए, उस समय उनकी उम्र महज 23 साल थी। इस किरदार को निभाकर वह रातों-रात मशहूर हो गए। आज भी नीतीश भारद्वाज, श्रीकृष्ण का अभिनय करने वाले एक कलाकार की पहचान रखते हैं। नीतीश भारद्वाज के जन्मदिन पर जानिए कि श्रीकृष्ण का किरदार उन्हें कैसे मिला? इसके बाद उन्होंने क्या-क्या काम किया? और अब वह क्या करते हैं? 

 

Nitish Bharadwaj Birthday Actor Play Lord Krishna Role In Serial Mahabharat
सीरियल 'महाभारत' में श्रीकृष्ण का किरदार निभाकर हुए मशहूर नीतीश भारद्वाज - फोटो : इंस्टाग्राम@nitishbharadwaj.krishna

श्रीकृष्ण नहीं इस रोल का दिया ऑडिशन
नीतीश भारद्वाज अपने कई इंटरव्यूज में बता चुके हैं कि वह सीरियल ‘महाभारत’ में श्रीकृष्ण के रोल का ऑडिशन देने नहीं गए थे। इसके बजाय उन्होंने विदुर के रोल का ऑडिशन दिया, इस रोल को निभाने के लिए वह चुने भी गए। अचानक उन्हें पता चला कि विदुर का रोल किसी और एक्टर को दिया गया है। इसके बाद उन्हें प्रोडक्शन की तरफ से नकुल या सहदेव के रोल के लिए ऑडिशन देने को कहा गया। जबकि नीतीश अभिमन्यु का रोल करना चाहते थे। आखिर में उन्होंने श्रीकृष्ण के रोल के लिए ऑडिशन दिया। इस ऑडिशन को देते वक्त नीतीश को खुद पर भरोसा नहीं था। उन्हें लगा कि भगवान श्रीकृष्ण का किरदार शायद ही अच्छे ढंग से निभा पाए लेकिन वह सेलेक्ट हो गए। बाद में श्रीकृष्ण के इस किरदार में उन्हें सबसे ज्यादा पसंद किया गया। 

Nitish Bharadwaj Birthday Actor Play Lord Krishna Role In Serial Mahabharat
कई पौराणिक सीरियलों में निभाया श्रीकृष्ण का किरदार - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘महाभारत’ के अलावा इन सीरियलों में भी आए नजर 
सीरियल ‘महाभारत’ में श्रीकृष्ण के किरदार में नीतीश इतने मशहूर हुए कि आगे भी धार्मिक-पौराणिक सीरियलों का हिस्सा बने। वह ‘रामायण’ (2001) में भगवान राम बने। ‘विष्णु पुराण(2003)’ में विष्णु भगवान, श्रीकृष्ण और राम भगवान के चरित्र निभाते हुए दिखे। इसके अलावा ‘गीता रहस्य’ सीरियल को नीतीश ने डायरेक्ट, प्रोड्यूस भी किया। साथ ही ‘मन में है विश्वास’ शो के प्रेजेंटर बने। साल 2020 में एक वेब सीरीज ‘समांतर’ में नजर आए। कुछ डॉक्यूमेंट्री फिल्म्स भी नीतीश भारद्वाज ने बनाई हैं। सिर्फ टीवी सीरियल में ही नीतीश नजर नहीं आए, कुछ हिंदी और मराठी फिल्में भी की हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nitish Bharadwaj Birthday Actor Play Lord Krishna Role In Serial Mahabharat
नाटक 'चक्रव्यूह' में भी श्रीकृष्ण की भूमिका में नीतीश भारद्वाज - फोटो : इंस्टाग्राम@nitishbharadwaj.krishna

दस वर्षों से कर रहे हैं ‘चक्रव्यूह’ नाटक का मंचन 
भगवान श्रीकृष्ण का ही किरदार नीतीश भारद्वाज एक थिएटर नाटक ‘चक्रव्यूह’ में पिछले दस साल से निभा रहे हैं। अब तक वह इस नाटक के 140 से ज्यादा शो कर चुके हैं। इस नाटक की कहानी ‘महाभारत’ के पात्र अभिमन्यु की है। नीतीश भारद्वाज कहते हैं, ‘इस नाटक को देखकर समझा जा सकता है कि जीवन के चक्रव्यूह से कैसे बाहर आया जाए।’ हाल ही में नीतीश भारद्वाज ने इस नाटक का मंचन हैदराबाद में भी किया है। 

विज्ञापन
Nitish Bharadwaj Birthday Actor Play Lord Krishna Role In Serial Mahabharat
अभिनेता नीतीश भारद्वाज - फोटो : इंस्टाग्राम@nitishbharadwaj.krishna

राजनीति में भी रहे सक्रिय 
नीतीश भारद्वाज राजनीति में भी कई सालों तक सक्रिय रहे। वह 1996 में सांसद भी बने। कुछ वक्त पहले ही उन्होंने राजनीति से संन्यास लिया और पूरी तरह से लेखन, निर्देशन और अपने अभिनय पर ध्यान देने का मन बना लिया है। इन दिनों भी वह इसी काम में व्यस्त हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed