फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Child Labour: 'अनुजा' के अलावा इन फिल्मों में दिखाई गई बाल मजदूरी, मिल चुके हैं कई बड़े अवॉर्ड्स

Thu, 06 Mar 2025 03:51 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 06 Mar 2025 03:51 PM IST
सार

Films on Child Labour: प्रियंका चोपड़ा की 'अनुजा' फिल्म से पहले भी कई फिल्में ऐसी रही हैं जो बाल मजदूरी पर बनी हैं और उन्हें कई अवार्ड्स मिल चुके हैं। इस खबर में हम इन्हीं के बारे में बता रहे हैं।

विज्ञापन
Indian Movies on Child Labour Anuja Jhalki Stanley Ka Dabba I Am Kalam Slumdog Millionaire Salaam Bombay
बाल मजदूरी पर बनी फिल्में - फोटो : फोटो- यूट्यूब
हाल ही में हिंदी फिल्म 'अनुजा' आस्कर अवॉर्ड के लिए नामांकित हुई। फिल्म को अवार्ड नहीं मिल सका। इससे पहले इस फिल्म को कई दूसरे अवॉर्ड्स मिले। इस फिल्म की कहानी एक अनाथ बच्ची पर आधारित है, जो बाल मजदूरी करती है। बॉलीवुड में भी बाल मजदूरी पर कई फिल्में बन चुकी हैं। इन्हें अवॉर्ड्स भी मिले हैं। 
Indian Movies on Child Labour Anuja Jhalki Stanley Ka Dabba I Am Kalam Slumdog Millionaire Salaam Bombay
स्टेनली का डब्बा - फोटो : फोटो- यूट्यूब
स्टेनली का डब्बा
अमोल गुप्ते के निर्देशन में बनी फिल्म 'स्टेनली का डब्बा' साल 2011 में रिलीज हुई थी। फिल्म में दिव्या दत्ता और पार्थो गुप्ते ने अहम किरदार निभाया है। फिल्म में दिखाया गया है कि एक बच्चा स्कूल जाने के लिए बाल मजदूरी करता है। फिल्म मिर्ची म्यूजिक अवॉर्ड के लिए नामांकित हुई थी।

यह खबर भी पढ़ें: India's Got Latent: आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में महिला आयोग पहुंचे अल्लाहबादिया और अपूर्वा, बयान हो रहे दर्ज\

Indian Movies on Child Labour Anuja Jhalki Stanley Ka Dabba I Am Kalam Slumdog Millionaire Salaam Bombay
आई एम कलाम - फोटो : फोटो- यूट्यूब
आई एम कलाम
'आई एम कलाम' का निर्देशन नीला माधब पांडा ने किया है। फिल्म में हर्ष मायर ने अहम किरदार अदा किया है। फिल्म में एक छोटे बच्चे की कहानी दिखाई गई है जो हाईवे के किनारे काम करता है। उसका सपना एपीजे अब्दुल कलाम की तरह बनना है। फिल्म को नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Movies on Child Labour Anuja Jhalki Stanley Ka Dabba I Am Kalam Slumdog Millionaire Salaam Bombay
स्लमडॉग मिलेनियर - फोटो : फोटो- यूट्यूब
स्लमडॉग मिलेनियर
साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' में देव पटेल ने अहम किरदार अदा किया है। इसका निर्देशन डेनी बॉयल ने किया है। फिल्म में मुंबई की झुग्गी झोपड़ियों को दिखाया गया है। इसमें बाल मजदूरी भी दिखाई गई है। फिल्म को बाफ्टा और ऑस्कर अवार्ड मिल चुके हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Shatrughan-Amitabh: अमिताभ के साथ झगड़े के लिए शत्रुघ्न ने रेखा को ठहराया जिम्मेदार, किया था बड़ा खुलासा
 
विज्ञापन
Indian Movies on Child Labour Anuja Jhalki Stanley Ka Dabba I Am Kalam Slumdog Millionaire Salaam Bombay
सलाम बॉम्बे - फोटो : फोटो- यूट्यूब से
सलाम बांबे
'सलाम बांबे' फिल्म 1988 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन मीरा नायर ने किया है। फिल्म में शफीक सैयद ने अहम किरदार अदा किया है। फिल्म में मुंबई में झुग्गी झोपड़ी में बसे बच्चों का सघर्ष दिखाया है। फिल्म में बाल मजदूरी दिखाई गई है। फिल्म को नेशनल फिल्म अवॉर्ड के साथ कई अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। यह फिल्म ऑस्कर के लिए नामांकित हुई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed