Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
International Box Office Collection: Kingdom of the Planet of the Apes The Garfield and IF Movie Total Earning
{"_id":"6657e1386eacfcd8ed0dafaa","slug":"international-box-office-collection-kingdom-of-the-planet-of-the-apes-the-garfield-and-if-movie-total-earning-2024-05-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"International Box Office Report: हॉलीवुड के लंगूरों का बॉक्स ऑफिस धमाका, दुनिया भर में बटोरे 2500 करोड़ रुपये","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
International Box Office Report: हॉलीवुड के लंगूरों का बॉक्स ऑफिस धमाका, दुनिया भर में बटोरे 2500 करोड़ रुपये
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Thu, 30 May 2024 07:49 AM IST
सार
फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' ने दुनिया भर में 300 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, पैरामाउंट की 'आईएफ' और सोनी/एलकॉन की 'द गारफील्ड' ने 100 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 5
द गारफील्ड, किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स और इफ
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय बॉक्स ऑफिस की हालत इन दिनों खराब चल रही है। मगर वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर सब कुछ ठीक है। क्योंकि इस सप्ताह कुछ फिल्में मील का पत्थर साबित हुई हैं। 20वीं सेंचुरी स्टूडियोज और डिज्नी की 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' ने दुनिया भर में 300 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है। यानी इस फिल्म ने दुनिया भर में 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं, पैरामाउंट की 'इफ' और सोनी/एलकॉन की 'द गारफील्ड' ने 10 करोड़ डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है।
2 of 5
फिल्म ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’
- फोटो : ट्वेटिंएथ सेंचुरी स्टूडियोज
मंगलवार तक 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' की कमाई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 17 करोड़ 81 लाख डॉलर और वैश्विक स्तर पर 30 करोड़ 68 लाख मिलियन डॉलर रही। वेस बॉल द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने सोमवार के आंकड़ों के साथ 30 करोड़ डॉलर का आंकड़ा पार कर मील का पत्थर पार कर लिया है। कल तक शीर्ष 5 बाजार चीन में 2 करोड़ 58 लाख डॉलर, फ्रांस 1 करोड़ 81 लाख डॉलर मैक्सिको में 59 लाख डॉलर, यूके में 1 करोड़ 45 लाख डॉलर और ब्राजील में 78 लाख डॉलर की कमाई की थी।
3 of 5
इफ
- फोटो : ट्विटर
जॉन क्रासिंस्की की 'इफ' ने रविवार को 10 करोड़ डॉलर का कारोबार किया था। अंतर्राष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर अब इस फिल्म ने चार करोड़ 37 लाख डॉलर की कमाई कर ली है। मंगलवार तक वैश्विक स्तर पर फिल्म ने 11 करोड़ 5 लाख डॉलर की कमाई कर ली है। यूके में इस फिल्म ने 80 लाख डॉलर, फ्रांस में 69 लाख डॉलर, मैक्सिको में 58 लाख डॉलर, ऑस्ट्रेलिया में 36 लाख डॉलर और जर्मनी में 23 लाख डॉलर की कमाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
द गारफील्ड
- फोटो : इंस्टाग्राम
'द गारफील्ड' ने सोमवार को 10 करोड़ डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया। वहीं, मंगलवार तक इस नारंगी रंग की बिल्ली ने दुनिया भर में 10 करोड़ पांच लाख डॉलर की कमाई कर ली है। सात करोड़ 10 लाख डॉलर विदेशों के भी शामिल हैं। पिछले सप्ताहांत में फिल्म ने घरेलू बाजार में शुरुआत से पहले ही 51 बाजारों में अपनी पकड़ बना ली थी। 'द गारफील्ड' ने मेक्सिको में एक करोड़ 76 लाख डॉलर, जर्मनी में 53 लाख डॉलर, ब्राजील में 52 लाख डॉलर, स्पेन में पांच लाख डॉलर और यूके में 46 लाख डॉलर की कमाई की है।
मार्क डिंडाल निर्देशित एनिमेटेड फिल्म को इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और पोलैंड में रिलीज किया जाना है। इसके बाद 31 जुलाई को फ्रांस और 16 अगस्त को ये जापान में रिलीज होगी। पहले विदेशी सप्ताहांत में इसने तीन करोड़ 28 लाख डॉलर की कमाई करने के बाद वार्नर ब्रदर्स की 'फ्यूरियोसा: ए मैड मैक्स सागा' ने मंगलवार तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चार करोड़ डॉलर की कमाई कर ली है। वैश्विक स्तर पर इसकी कुल कमाई सात करोड़ पांच लाख डॉलर हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।