पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Labour Day 2025: मजदूरों की जिंदगी पर बनी हैं ये फिल्में, परदे पर दिखीं मेहनतकशों की दुश्वारियां

Thu, 01 May 2025 09:20 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 01 May 2025 09:20 AM IST
सार

International Labour Day 2025: हर साल 01 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है। मजदूरों के संघर्ष को कई बॉलीवुड फिल्मों में भी प्रमुखता से दिखाया गया है। जानते हैं....

विज्ञापन
International Labour Day 2025: Naya Daur To deewaar Pushpa Coolie Movies Based On Struggles Laborers
नया दौर, पुष्पा, कुली - फोटो : सोशल मीडिया

01 मई को दुनियाभर में मजबूर दिवस मनाया जाता है। मजूदरों के संघर्ष और अधिकारों पर चर्चा होती है। सिनेमा की दुनिया में भी मजदूरों के के जीवन पर आधारित फिल्में बनी हैं। इनकी कहानी और संवाद दिल छूने वाले हैं। जानते हैं

International Labour Day 2025: Naya Daur To deewaar Pushpa Coolie Movies Based On Struggles Laborers
नया दौर - फोटो : साभार-@imdb.com

'नया दौर'
साल 1957 में आई इस फिल्म को भारतीय सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर माना जाता है। फिल्म एक तांगे वाले के संघर्ष पर आधारित है, जिसका किरदार दिलीप कुमार ने निभाया है। इस फिल्म का गाना 'साथी हाथ बढ़ाना' आज भी खूब मशहूर है। फिल्म में अभिनेता के अपने साथी मजदूरों की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए किए गए संघर्ष को दिखाया गया है। 

International Labour Day 2025: Naya Daur To deewaar Pushpa Coolie Movies Based On Struggles Laborers
पैगाम - फोटो : सोशल मीडिया

'पैगाम'
साल 1959 में आई इस फिल्म में भी दिलीप कुमार और वैजयंतीमाला स्क्रीन शेयर करते नजर आए हैं। फिल्म की कहानी काम करने वाले मजदूरों और फैक्ट्री मालिक के ईर्द-गिर्द झूमती है। फिल्म में मजदूरों और फैक्ट्री मालिक के बीच वर्ग संघर्ष की स्थिति को बखूबी फिल्माया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Labour Day 2025: Naya Daur To deewaar Pushpa Coolie Movies Based On Struggles Laborers
नमक हराम - फोटो : साभार-@ imdb.com

'नमक हराम'
राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन स्टारर यह फिल्म साल 1973 में रिलीज हुई थी। फिल्म में मुंबई की कपड़ा फैक्ट्रियों में यूनियन के उदय को दिखाया गया था। इसके साथ ही इसमें 1970 में महंगाई और मंदी के मुद्दे को भी प्रमुखता ने उठाया गया था। 

विज्ञापन
International Labour Day 2025: Naya Daur To deewaar Pushpa Coolie Movies Based On Struggles Laborers
दीवार फिल्म का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

'दीवार'
1970 के दशक की सामाजिक राजनीतिक उथल-पुथल दर्शाती इस फिल्म में भी राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन साथ नजर आए थे। 1975 में आई फिल्म दीवार को हिंदी सिनेमा के इतिहास की बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है। इसी फिल्म ने बिग बी को बॉलीवुड का एंग्री यंग मैन बनाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed