Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Irrfan Khan Birth Anniversary when Babil Khan locked himself in room for 45 days after father death
{"_id":"63b8548b3f8e4012e773db3b","slug":"irrfan-khan-birth-anniversary-when-babil-khan-locked-himself-in-room-for-45-days-after-father-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Babil Khan: पिता को खोने के बाद डेढ़ महीने तक कमरे में बंद रहे बाबिल, बोले- नहीं हो रहा था यकीन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Babil Khan: पिता को खोने के बाद डेढ़ महीने तक कमरे में बंद रहे बाबिल, बोले- नहीं हो रहा था यकीन
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 07 Jan 2023 06:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
इरफान और बाबिल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिवगंत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान पिता के निधन के बाद से अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। बाबिल पिता की याद में उनकी कुछ पुरानी और अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हैं। हाल ही में, बाबिल ने अपने पिता को याद करके कुछ ऐसा कहा, जिससे सबकी आंखें नम हो गईं। इरफान के फैंस एक बार फिर उन्हें याद करके भावुक हो गए।
2 of 4
इरफान और बाबिल
- फोटो : social media
इरफान खान के बेटे बाबिल ने अपनी फिल्म 'कला' के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में बताया कि अपने पिता की मृत्यु के बाद वह कैसे अभिनय की तरफ बढ़ने लगे। उन्होंने कहा, 'जब यह पहली बार हुआ तो पहले दिन मुझे विश्वास नहीं हुआ। एक सप्ताह बीत चुका था और फिर भी मुझे विश्वास नहीं हो रहा था। मुझे काफी तगड़ा झटका लगा था। मैं उनकी मौत को स्वीकार नहीं कर पा रहा था। इस सदमे से निकलने के लिए मैंने डेढ़ महीने के लिए खुद को कमरे में बंद कर लिया था।'
3 of 4
इरफान और बाबिल
- फोटो : social media
उन्होंने आगे बताया, 'उस समय वह शूटिंग में इतने ज्यादा समय बिजी रहते थे कि लंबे शूटिंग शेड्यूल के लिए चले जाते थे। उस वक्त मैं खुद को यह कहकर समझाता था कि वह बाद में वापस आएंगे, लेकिन वह हमें छोड़कर जा चुके हैं। मुझे धीरे-धीरे एहसास होने लगा कि यह शूटिंग शेड्यूल अब कभी खत्म नहीं होगा। वह अब कभी वापस नहीं आएंगे। मैंने अपना सबसे अच्छा दोस्त खो दिया था। वह ऐसा पल था, जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
इरफान और बाबिल
- फोटो : social media
बता दें कि साल 2020 को इरफान इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। अपने पिता को फॉलो करते हुए बाबिल ने फिल्म 'कला' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा है। हालांकि, वह पहले ही विक्की कौशल स्टारर ‘सरदार उधम’ में अपनी थोड़ी सी झलक दिखा चुके हैं। उनके रोल को पर्दे पर खूब सफलता और दर्शकों की सराहना मिली। साल 2020 में इरफान खान के निधन के बाद ही फैंस बाबिल को करीब से जानने लगे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।