फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी को शादी के कपड़े चुनने में लगे थे कुल पांच मिनट, ब्राइडल वियर का नया ट्रेंड भी बताया

Sun, 28 Jul 2024 08:53 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sun, 28 Jul 2024 08:53 AM IST
सार

इंडिया कॉउचर वीक 2024 में कई बॉलीवुड हस्तियों को रैंप वॉक करते हुए देखा जा रहा है। हाल ही में, शादी करने वाली सोनाक्षी सिन्हा को भी इंडिया कॉउचर वीक में चौथे दिन देखा गया। उन्होंने डिजाइनर डॉली जे के लिए शोस्टॉपर का काम किया और अपने ब्लश-पिंक आउटफिट से वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान खींचा।
 
विज्ञापन
It took Sonakshi Sinha a total of five minutes to choose her wedding clothes talks about new bridal wear trend
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम @aslisona

एएनआई से बात करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी में पहनी गई ड्रेस को लेकर भी बात की। साथ ही साथ दुल्हन के कपड़ों में चल रहे ट्रेंड को लेकर भी अपने विचार रखे। सोनाक्षी ने बताया कि उन्हें लगता है कि अब सादगी वाली दुल्हन का ट्रेंड आने वाला है।  

It took Sonakshi Sinha a total of five minutes to choose her wedding clothes talks about new bridal wear trend
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम @aslisona

सोनाक्षी ने बताया कि वो अपनी शादी में काफी सहज थी। वो आराम से इधर-उधर घूम पा रही थी और उन्होंने अपनी शादी में खुद पर किसी किस्म का तनाव नहीं लिया। उन्होंने कहा कि चूंकि वो सहज थी, इसलिए उन्हें अपनी शादी का पूरा आनंद लेने की भी आजादी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
It took Sonakshi Sinha a total of five minutes to choose her wedding clothes talks about new bridal wear trend
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम @aslisona

सोनाक्षी ने एक दिलचस्प बात बताते हुए कहा कि उन्हें और जहीर को शादी के कपड़े चुनने में मात्र पांच मिनट लगे थे। सोनाक्षी के दिमाग में अपने कपड़ों को लेकर कोई दोराय नहीं थी। वो इस बात को लेकर बिल्कुल स्पष्ट थी कि उन्हें लाल साड़ी पहननी हैं और वो अपनी मां की साड़ी और उनके गहनों को पहनना चाहती थीं। 

Superstars: ऐश्वर्या राय से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, इन सुपरस्टार्स ने कई भाषा की फिल्मों में मचाया धमाल

विज्ञापन
It took Sonakshi Sinha a total of five minutes to choose her wedding clothes talks about new bridal wear trend
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम @aslisona

इंडिया कॉउचर वीक 2024 की शुरूआत 24 जुलाई को हुई थी। यह कार्यक्रम आठ दिनों तक चलेगा। इसका समापन 31 जुलाई, 2024 को फाल्गुनी शेन पीकॉक करेंगी। इस पूरे कार्यक्रम में कुल 14 शो का आयोजन होगा। इसमें सुनीत वर्मा, ईशा जाजोदिया, कुणाल रावल, सिद्धार्थ टाइटलर, रिमझिम दादू, तरुण ताहिलियानी, गौरव गुप्ता, जयंती रेड्डी और राहुल मिश्रा समेत कई डिजाइनर्स के कलेक्शन देखने को मिलेंगे।

Bigg Boss OTT 3: कपूर परिवार का यह सदस्य है रोस्ट करने में माहिर, जान्हवी ने चाचा अनिल संग खोले कई राज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed