Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
After Double iSmart Ram Pothineni will work with director mahesh babu p announcement will be made soon
{"_id":"66a5a9d896f4801f510ced91","slug":"after-double-ismart-ram-pothineni-will-work-with-director-mahesh-babu-p-announcement-will-be-made-soon-2024-07-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ram Pothineni: 'डबल इस्मार्ट' के बाद इस निर्देशक के साथ काम करेंगे राम पोथिनेनी, जल्द होगा एलान","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ram Pothineni: 'डबल इस्मार्ट' के बाद इस निर्देशक के साथ काम करेंगे राम पोथिनेनी, जल्द होगा एलान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sun, 28 Jul 2024 07:45 AM IST
सार
अभिनेता राम पोथिनेनी की नई फिल्म 'डबल इस्मार्ट' रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उनके प्रशंसक इसके सिनेमाघरों में दस्तक देने का इंतजार कर रहे हैं। 'डबल इस्मार्ट' के रिलीज होने से पहले राम पोथिनेनी की अगली फिल्म पर एक अपडेट आ गया है।
विज्ञापन
1 of 5
राम पोथिनेनी
- फोटो : इंस्टाग्राम @ram_pothineni
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेता राम पोथिनेनी की नई फिल्म 'डबल इस्मार्ट' रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उनके प्रशंसक इसके सिनेमाघरों में दस्तक देने का इंतजार कर रहे हैं। 'डबल इस्मार्ट' के रिलीज होने से पहले राम पोथिनेनी की अगली फिल्म पर एक अपडेट आ गया है।
2 of 5
राम पोथिनेनी
- फोटो : इंस्टाग्राम @ram_pothineni
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम पोथिनेनी निर्देशक महेश बाबू पी के साथ मिलकर एक फिल्म पर काम करने जा रहे हैं। इसकी शूटिंग भी जल्द ही शुरू हो सकती है। कहा जा रहा है कि सितंबर 2024 में ही फिल्म फ्लोर पर चली जाएगी। ऐसे में जाहिर है कि फिल्म का सेट भी जल्द ही बनाना होगा और इसका काम अगस्त में शुरू हो जाएगा।
निर्देशक महेश बाबू पी की बात करें तो वो 'मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी' को डायरेक्ट कर चुके हैं, जो 7 सितंबर, 2023 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अनुष्का शेट्टी, नवीन पोलिशेट्टी, जयासुधा, मुरली शर्मा और सोनिया ने काम किया था। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी। अब देखना होगा कि वो राम पोथिनेनी के साथ मिलकर दर्शकों के लिए क्या कुछ लेकर आएंगे।
राम पोथिनेनी की इस नई फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले किया जाएगा। फिलहाल इस फिल्म की टीम कलाकारों को क्रू के सदस्यों को तय कर रही हैं। उम्मीद है कि जल्द ही एक पोस्टर के साथ फिल्म का एलान किया जाएगा।
'डबल इस्मार्ट' में राम पोथिनेनी के साथ-साथ संजय दत्त भी दमदार भूमिका में दिखेंगे। फिल्म के टीजर में दोनों का मुकाबला भी देखने को मिला है। इसका निर्देशन पुरी जगन्नाथ ने किया है। यह फिल्म 'इस्मार्ट शंकर' का सीक्वल है। फिल्म का पहला गाना 'स्टेपामार' रिलीज हो चुका है और फिल्म 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।