सिने प्रेमियों के लिए अब तक बीता यह साल कुछ फीका सा रहा है। बीते वर्ष से तुलना की जाए तो बॉलीवुड की कोई फिल्म ऐसी नहीं रही, जिसका बॉक्स ऑफिस हैरान करने वाला रहा हो। जून के आखिरी में रिलीज हुई मूल रूप से साउथ की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' जरूर दम दिखा रही है। सिनेप्रेमी और सिनेमा की दुनिया के कामगार इस आस में हैं कि कब बॉक्स ऑफिस पर पड़े सूखे से राहत मिले। उम्मीद की जा रही है कि सावन में यानी अगस्त के महीने में राहत मिले, क्योंकि कई बड़ी-बड़ी फिल्में रिलीज की कतार में हैं। आइए जानते हैं...
August Movie Release: अगस्त के महीने में बॉक्स ऑफिस पर होगी फिल्मों की झमाझम बरसात, ये फिल्में मचाएंगी धमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरों में कहा दम था
अगस्त के महीने में शुरुआत म्यूजिकल रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म 'औरों में कहां दम था' से होगी। दर्शकों को सावन की सौगात मिलेगी और पर्दे पर तब्बू-अजय देवगन की जोड़ी का दीदार होगा। इस फिल्म को यूं तो जुलाई के महीने में रिलीज होना था, लेकिन किन्ही वजहों से नहीं हो सकी। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी यह बहुप्रतीक्षित फिल्म रिलीज से पहले अपने संगीत को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म कितना जादू करेगी यह तो रिलीज के बाद पता चलेगा। फिल्म 2 अगस्त को रिलीज होगी।
उलझ
'औरों में कहां दम था' की राहें बॉक्स ऑफिस पर आसान नहीं होंगी। यह फिल्म जान्हवी कपूर की फिल्म से उलझेगी। जी हां, जान्हवी भी अपनी आगामी फिल्म 'उलझ' को 2 अगस्त को ही लेकर आ रही हैं। सुधांशु सारिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपने ट्रेलर के बाद चर्चा में है। इस फिल्म को 'राजी' जैसी फिल्म का निर्माण करने वाली प्रोडक्शन हाउस जंगली पिक्चर्स के बैनर तले बनाया जा रहा है।
'घुसपैठिया'
इसके बाद इन फिल्मों के बीच 'घुसपैठिया' के साथ उर्वशी रौतेला की आमद होगी। हालांकि, यह मेगा बजट फिल्म तो नहीं है, लेकिन रिलीज से पहले इसकी चर्चा खूब हो रही है। इसके अलावा एक और फिल्म इसी तारीख को रिलीज हो रही है और वह है 'आलिया बसु गायब है'।
स्त्री 2
अगस्त के महीने में फिल्मों की रिलीज के लिए सबसे चर्चित तारीख होती है 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस का अवसर। इस दिन श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' रिलीज होगी। 2018 में आई फिल्म 'स्त्री' के इस सीक्वल का दर्शक बड़ी बेकरारी से इंतजार कर रहे हैं। इस बार चंदेरी के वासियों का मुकाबला सरकटे से होने वाला है। वहीं, 'स्त्री 2' का मुकाबला भी कई फिल्मों से होगा।
Bad Newz music: 'बैड न्यूज' के संगीत ने दुनियाभर में मचाया तहलका, स्पॉटिफाय के ग्लोबल चार्ट में बनाई जगह