फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bad Newz Music: बैड न्यूज के संगीत ने दुनियाभर में मचाया तहलका, 'तौबा तौबा' से 'जानम' तक हर गाने ने काटा बवाल

Sat, 27 Jul 2024 10:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 27 Jul 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
vicky Kaushal triptii Movie Bad Newz music Album Features in top 10 list Album debut global chart by Spotify
फिल्म 'बैड न्यूज' - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09

विक्की कौशल, एमी विर्क और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'बैड न्यूज' सिनेमाघरों में लगी हुई है। इसकी कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है। 19 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म ने शानदार शुरुआत की और बॉक्स ऑफिस पर दूसरे सप्ताह भी इसका प्रदर्शन ठीकठाक तरीके से जारी है। फिल्म देखने के बाद दर्शक इसकी कहानी और सितारों के अभिनय की चर्चा तो कर ही रहे हैं, इसका संगीत भी खूब छाया हुआ है। फिल्म के म्यूजिक एल्बम ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया है और टॉप 10 म्यूजिक एल्बम की ग्लोबल लिस्ट में भी एंट्री ले ली है।

vicky Kaushal triptii Movie Bad Newz music Album Features in top 10 list Album debut global chart by Spotify
फिल्म 'बैड न्यूज' - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09

'बैड न्यूज' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता का स्वाद चख रही है। वहीं, इसके गानों ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है। गानों पर जबर्दस्त तरीके से रील्स बनाई जा रही हैं। सारेगामा द्वारा रिलीज किया गया यह म्यूजिक एल्बम 19 जुलाई से 21 जुलाई तक स्पॉटिफाय के ग्लोबल चार्ट पर #9 पर पहुंच गया है। इससे यह इस साल का सबसे चर्चित बॉलीवुड म्यूजिक एल्बम बन गया है।

vicky Kaushal triptii Movie Bad Newz music Album Features in top 10 list Album debut global chart by Spotify
फिल्म 'बैड न्यूज' - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09

फिल्म का 'तौबा तौबा' गाना इंटरनेट पर छाया हुआ है। इसी के साथ इस गाने को यूट्यूब पर भी 100+ मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। बिलबोर्ड और स्पॉटिफाय चार्ट दोनों पर यह गाना #1 पर ट्रेंड कर रहा है। इस पर धुआंधार रील्स बन रही हैं। अकेले इस गाने पर रील्स से ही 2.7 मिलियन आ गए हैं। वहीं, 'जानम' गाना तो और भी चार कदम आगे निकल गया है। हैशैटग 20 पर यह मजबूती से पकड़ बनाए हुए है। 
Emma Corrin: ‘क्राउन’ की डायना का ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ में खतरनाक रूप, लैंगिक पहचान पर लिया ये बड़ा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
vicky Kaushal triptii Movie Bad Newz music Album Features in top 10 list Album debut global chart by Spotify
फिल्म 'बैड न्यूज' - फोटो : इंस्टाग्राम

इसके अलावा 'मेरे महबूब मेरे सनम' पर भी खूब रील्स बन रही हैं. इनमें से तीन गाने स्पॉटिफाय पर भारत के टॉप 50 चार्ट में शामिल हैं। इससे ही इस फिल्म के म्यूजिक एल्बम की लोकप्रियता को समझा जा सकता है। इसके अलावा जुबिन नौटियाल की आवाज में सजे रोमांटिक सॉन्ग 'रब्ब वर्गा' और 'हौले हौले' भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। वहीं, एमी विर्क का 'हौले सजना' और रोमी का 'रौला रौला' संगीतप्रेमियों के बीच छाया है।
Samir Soni: फिल्मों की बढ़ती लागत के पीछे है करण जौहर-फराह खान का हाथ? समीर सोनी ने दिया चौंकाने वाला बयान

विज्ञापन
vicky Kaushal triptii Movie Bad Newz music Album Features in top 10 list Album debut global chart by Spotify
बैड न्यूज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सारेगामा द्वारा रिलीज किया गया और बैड न्यूज फिल्म का म्यूजिक एल्बम लगभग सभी प्रमुख म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर उपल्ध है। फिल्म का संगीत युवाओं के बीच खासतौर से पसंद किया जा रहा है। यही सिलसिला रहा तो यह ग्लोबल हिटा बनकर रिकॉर्ड बनाने की ओर है।
Kalki 2898 AD Day 31 Collection: सिनेमाघरों में डंटकर खड़ी है 'कल्कि 2898 एडी', 31वें दिन भी बटोरे दर्शक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed