'बिग बॉस ओटीटी 2' पर अपने किस से तहलका मचाने के बाद, जद हदीद अब टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया में अपने चुलबुले व्यक्तित्व से धूम मचा रहे हैं । दुबई स्थित होस्ट और अभिनेता पहले से ही शो में महिलाओं के करीब आने के बाद कपल्स में लड़ाई करवा चुके हैं। अब हाल ही में, जद ने खुलासा किया है कि यह शो उन्हें अपनी सीमा पार करने की अनुमति देता और वे अब फ्लो के साथ ही इस शो में बने रहेंगे।
Jad Hadid: 'यह शो मुझे सीमा पार करने की इजाजत देता है', टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया पर भाग लेने पर बोले जद हदीद
जद ने आगे कहा, 'मैं अब इस शो में प्रवाह के साथ ही आगे बढूंगा। मुझे शो में जो भी टास्क दिया जाएगा। मैं उसे अच्छी तरह करने की कोशिश करूंगा। मैं इस शो में अपना पूरा योगदान दूंगा। मुझे खुशी है कि मैं इस शो का हिस्सा बना हूं, जिसमें मुझे सब कुछ करने की आजादी है, लेकिन मैं एक सम्मानजनक सीमा भी बनाए रखूंगा'
Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के रिश्ते में आई दरार! अभिनेत्री बोलीं- भूल जाओ कि हम शादीशुदा हैं
'बिग बॉस ओटीटी 2' में अपना अनुभव साझा करते हुए जद ने कहा, 'बिग बॉस ओटटी 2 में आकांक्षा पुरी संग मेरा एक किस काफी वायरल हो गया था ,जिसके बाद मुझे सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया था। हालांकि, मुझे इस ट्रोलिंग से कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है। अब मुझे खुशी है कि मैं इस शो का हिस्सा बना हूं, जिसमें मुझे सब कुछ करने की आजादी है।'
Aayush Arpita Diwali Bash: सलमान की बहन अर्पिता ने रखी भव्य पार्टी, भाई और किंग खान समेत ये सितारे हुए शामिल
इंटरव्यू में आगे पूछा गया कि वह प्यार पाने के लिए शो में हैं। वह यहां सही पार्टनर की तलाश में आए हैं। इस पर जद हदीद ने कहा कि वह खुद को नहीं रोकेंगे, लेकिन यह कठिन होने वाला है क्योंकि महिलाएं पहले से ही एक रिश्ते में हैं। अगर अकेले लोग होती तो यह आसान होता। हालांकि, अगर ऐसा कुछ होता है तो वह इस बारे में विचार जरूर करेंगे।
Bipasha Basu: बिपाशा-करण ने मालदीव में मनाया बेटी देवी का पहला जन्मदिन, दिवाली पूजा की दिखाई झलक
जद से जब पूछा गया कि क्या 'बिग बॉस ओटीटी 2' के बाद उनकी जिंदगी में कोई बदलाव आया है तो इसपर जद ने कहा, ''मुझे शो से प्यार के साथ-साथ नफरत भी मिली। चाहे जिया शंकर के प्रशंसक हों या मनीषा शर्मा के, वे मुझे ट्रोल करते रहते हैं।''
