फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Satram Rohra: नहीं रहे ‘जय संतोषी मां’ के निर्माता सतराम रोहरा, पढ़िए फिल्म से जुड़े 10 अद्भुत किस्से

Fri, 19 Jul 2024 01:54 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Fri, 19 Jul 2024 01:54 PM IST
विज्ञापन
jai santoshi maa producer satram rohra passed away anita guha kavi Pradip bioscope with Pankaj shukla
सतराम रोहरा-‘जय संतोषी मां’ - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

साल 1975 को वैसे तो हिंदी सिनेमा में अमिताभ बच्चन के साल के ही तौर पर याद किया जाता है क्योंकि उस साल उनकी दो फिल्में ‘शोले’ और ‘दीवार’ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों में शामिल रहीं। लेकिन, उसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘जय संतोषी मां’ ने फिल्म पंडितों के सारे समीकरण ही बदल दिए। साल 1975 में कमाई करने के मामले में ये फिल्म ‘शोले’ के बाद दूसरे नंबर पर रही फिल्म है। इसे बनाने वाले निर्माता सतराम रोहरा के निधन की खबर आते ही लोगों में इस फिल्म की चर्चाएं फिर शुरू हो गई हैं। चलिए आपको बताते हैं इस फिल्म का पूरा ‘बाइस्कोप’...

jai santoshi maa producer satram rohra passed away anita guha kavi Pradip bioscope with Pankaj shukla
‘जय संतोषी मां’ - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

बंबई तब दादर के आगे बांद्रा और जुहू तक भी बमुश्किल ही आ पाया था। और, अंधेरी तक आने में तो लोग दस बार सोचते थे। लेकिन, एक दिन लोगों ने देखा तो पाया कि बैलगाड़ियों की लंबी कतारें वसई विरार की तरफ से और मध्य मुंबई में कल्याण औऱ ठाणे की तरफ से आती ही चली जा रही हैं। लोगों को पता चला कि कोई फिल्म लगी है शहर में, नाम है, ‘जय संतोषी मां’। इसी फिल्म ने पहले शो में कमाए थे सिर्फ 56 रुपये, दूसरे में सिर्फ 64 रुपये, इवनिंग शो की कमाई रही मात्र 98 रुपये और नाइट शो का कलेक्शन बमुश्किल सौ रुपये छू पाया था। लेकिन, रिलीज के पहले सोमवार की सुबह सुबह जो हलचल शुरू हुई तो महीनों तक फिर जहां जहां जय संतोषी मां लगी थी वहां के सफाई करने वाले तक मालदार हो गए, शो के बीच उछाली गई रेजगारियां बटोर बटोर कर।

jai santoshi maa producer satram rohra passed away anita guha kavi Pradip bioscope with Pankaj shukla
‘जय संतोषी मां’ - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

ये उन दिनों की बात है जब जोधपुर में मंडोर के पास संतोषी मां का एक मंदिर हुआ करता था। लोगों को पता भी नहीं था कि ऐसी कोई देवी पुराणों में हैं भी। खुद इस फिल्म में संतोषी मां का किरदार करने वाली अभिनेत्री अनीता गुहा को नहीं पता था कि ऐसी कोई देवी हैं। साल 2006 में स्टार गोल्ड पर फिल्म जय संतोषी मां पहली बार दिखाई जाने वाली थी और फिल्म के प्रसारण से पहले चैनल वालों ने अनीता गुहा को खोज निकाला औऱ उनके खूब इंटरव्यू भी कराए। बांद्रा के उनके फ्लैट के सामने हालांकि किसी जमाने में लोगों का हुजूम उमड़ता था, उनके दर्शन करने के लिए। उन्होंने तब बताया भी था कि कैसे लोग अपने बच्चे उनकी गोद में आशीर्वाद पाने के लिए डाल दिया करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
jai santoshi maa producer satram rohra passed away anita guha kavi Pradip bioscope with Pankaj shukla
‘जय संतोषी मां’ - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

फिल्म की कहानी सत्यवती नाम की एक महिला की है जिसको उसके ससुराल वाले बहुत कष्ट देते हैं और फिर संतोषी मां की कृपा से उसके जीवन में सब ठीक हो जाता है। सत्यवती के पति बिरजू का रोल करने वाले यानी कि फिल्म के हीरो आशीष कुमार की मानें तो उन्होंने ही इस फिल्म का आइडिया फिल्म के प्रोड्यूसर सतराम रोहरा को दिया था। आशीष के बच्चे नहीं थे और तभी उनकी पत्नी ने संतोषी मां के सोलह शुक्रवार व्रत रखने शुरू किए। व्रत के बीच में ही आशीष की पत्नी गर्भवती हो गईं तो बाकी के व्रतों की कथाएं आशीष ने अपनी पत्नी को सुनाई।

विज्ञापन
jai santoshi maa producer satram rohra passed away anita guha kavi Pradip bioscope with Pankaj shukla
‘जय संतोषी मां’ - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

अपने घर में बिटिया का जन्म के बाद आशीष ने ये बात सतराम के गुरु और फाइनेंसर सरस्वती गंगाराम को सुनाई जिन्होंने फिल्म शुरू करने के लिए 50 हजार रुपये दिए थे। बाद में फिल्म से उस समय के चर्चित फिल्म वितरक केदारनाथ अग्रवाल जुड़े और उन्होंने तब तक शूट हो चुकी फिल्म के अधिकार 11 लाख रुपये एडवांस देकर खरीद लिए। फिल्म कुल 12 लाख में बनी और इसने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कमाए हैं करीब 25 करोड़ रुपये। ये अलग बात है कि फिल्म के हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने के बाद भी न इसके वितरक के हाथ कुछ लगा और न ही इसके निर्माता के। यहां तक कि फिल्म के निर्माता सतराम वोहरा ने खुद को दिवालिया घोषित कर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed