Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Jailer 2 director Nelson Dilipkumar share update on Rajinikanth film makers will make announcement in October
{"_id":"66d549f708d7451a4e07fa2d","slug":"jailer-2-director-nelson-dilipkumar-share-update-on-rajinikanth-film-makers-will-make-announcement-in-october-2024-09-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jailer 2: इस दिन होगा रजनीकांत की जेलर 2 का आधिकारिक एलान, निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार ने साझा किया बड़ा अपडेट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Jailer 2: इस दिन होगा रजनीकांत की जेलर 2 का आधिकारिक एलान, निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार ने साझा किया बड़ा अपडेट
सुपरस्टार रजनीकांत ने 2023 में ब्लॉकबस्टर फिल्म जेलर के लिए फिल्म निर्माता नेल्सन दिलीपकुमार के साथ मिलकर काम किया था। इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जो तमिल सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बन गई। हाल ही में यह खबर सामने आई कि रजनीकांत फिल्म के सीक्वल जेलर 2 के लिए निर्देशक नेल्सन के साथ फिर से जुड़ रहे हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम में शामिल हुए फिल्म निर्माता ने इस परियोजना पर एक बड़ा अपडेट दिया।
2 of 5
रजनीकांत
- फोटो : एक्स
निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार ने हाल ही में आनंद विकटन सिनेमा पुरस्कार समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने आखिरकार रजनीकांत के साथ अपने अगले सहयोग के बारे में बात की। फिल्म निर्माता ने पुष्टि की कि वे वास्तव में जेलर 2 के लिए टीम बना रहे हैं। नेल्सन ने कहा कि फिल्म की स्क्रिप्ट पहले ही लॉक हो चुकी है और प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। फिल्म निर्माता ने पुष्टि की कि प्रोडक्शन बैनर सन पिक्चर्स एक महीने के भीतर बड़ी घोषणा करेगा। ऐसे में अब यह साफ जाहिर है कि जेलर 2 का आधिकारिक लॉन्च अक्तूबर 2024 में होगा।
3 of 5
रजनीकांत
- फोटो : इंस्टाग्राम@rajinikanth
नेल्सन दिलीपकुमार निर्देशित इस फिल्म में रजनीकांत रिटायर्ड जेलर 'टाइगर' मुथुवेल पांडियन आईपीएस की भूमिका में नजर आए थे। मलयालम और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सुपरस्टार मोहनलाल और शिवा राजकुमार ने फिल्म में कैमियो किया था। जेलर में जैकी श्रॉफ, विनायकन, राम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया, योगी बाबू, वसंत रवि, सुनील, मिरना मेनन, वीटीवी गणेश, रेडिन किंग्सले और अन्य जैसे स्टार कलाकार सहायक भूमिकाओं में नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रजनीकांत
- फोटो : एक्स
अनिरुद्ध रविचंदर ने जेलर के लिए मशहूर गाने और बैकग्राउंड स्कोर तैयार किए थे। विजय कार्तिक कन्नन फोटोग्राफी के निर्देशक थे। आर निर्मल ने संपादन का काम संभाला था। जेलर 2 की बात करें तो पहली किस्त के सभी प्रमुख कलाकारों और क्रू सदस्यों के सीक्वल में वापस आने की उम्मीद है। यह प्रोजेक्ट 2024 के अंत तक शुरू होने वाला है।
विज्ञापन
5 of 5
रजनीकांत
- फोटो : इंस्टाग्राम:@rajinikanth
वहीं बात करें रजनीकांत की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वे लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी कुली की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म अगले साल यानी 2025 में रिलीज होगी। वहीं, अभिनेता टीजे ज्ञानवेल के निर्देशन में बनी 'वेट्टैयन' की रिलीज के लिए तैयार हैं। यह फिल्म 10 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।