Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Janhvi Kapoor learning Telugu dialogues for the film Devra Actress reveals exciting details know here
{"_id":"65d759547630a18b500cef5c","slug":"janhvi-kapoor-learning-telugu-dialogues-for-the-film-devra-actress-reveals-exciting-details-know-here-2024-02-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Devara: फिल्म 'देवरा' के लिए तेलुगु भाषा सीख रही हैं जान्हवी, बोलीं- इसके लिए अब और नहीं कर सकती इंतजार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Devara: फिल्म 'देवरा' के लिए तेलुगु भाषा सीख रही हैं जान्हवी, बोलीं- इसके लिए अब और नहीं कर सकती इंतजार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभम शर्मा
Updated Thu, 22 Feb 2024 08:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी साउथ डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 'देवरा' से जान्हवी कपूर तेलुगु सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं, जहां वे सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, फिल्म में सैफ अली खान मुख्य विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की। वहीं, अब फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है।
2 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
एक साक्षात्कार में जान्हवी ने खुलासा किया वे फिल्म के लिए तेलुगु भाषा सीख रही हैं। साक्षात्कार में जान्हवी ने कहा, 'मैं अपने कमरे में बैठकर अपने तेलुगु सीख रही हूं'। जान्हवी ने आगे कहा कि मैं फिलहाल किसी और चीज के बारे में बात नहीं करना चाहती। मैं बस चाहती हूं कि मैं वो करूं जो मुझे करने की जरूरत है'।
3 of 5
जान्हवी कपूर, जूनियर एनटीआर
- फोटो : social media
जान्हवी ने 'देवरा' को लेकर कहा कि वे जूनियर एनटीआर के साथ अपनी पहली तेलुगु फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, 'हम अभी इसकी शूटिंग कर रहे हैं। अब बस कुछ गाने बचे हैं शूटिंग के लिए'। गौरतलब है कि पहले यह फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज होनी थी, लेकिन बाद में इसे 10 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है। अब यह फिल्म 10 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जान्हवी कपूर-जूनियर एनटीआर
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि देवारा एक को कोराटला शिवा ने लिखा और निर्देशित किया है, जिसके निर्माता एनटीआर आर्ट्स और युवासुधा आर्ट्स हैं। इस फिल्म से अनिरुद्ध रविचंदर एक बार फिर तेलुगु सिनेमा में लौट रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 'अग्निथावासी' और 'नानी' में गैंग लीडर की भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
5 of 5
जान्हवी कपूर, रामचरण
- फोटो : Social Media
इस बीच चर्चा यह भी है कि जाह्नवी जूनियर एनटीआर के अलावा साउथ के दिग्गज अभिनेता राम चरण के साथ भी काम करने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जान्हवी बुच्ची बाबू सना की अगली फिल्म 'आरसी 16' में नजर आने वाली हालांकि अभी तक इस फिल्म की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।