Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Jasmin Bhasin talks about trolling for actors on cosmetic surgeries they have right to talk about negativity
{"_id":"664b3a6e7254a21a0602da29","slug":"jasmin-bhasin-talks-about-trolling-for-actors-on-cosmetic-surgeries-they-have-right-to-talk-about-negativity-2024-05-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jasmin Bhasin: स्टार्स के लुक्स को लेकर ट्रोल करने वालों पर भड़कीं जैस्मीन, बोलीं- कोई जानबुझ कर खराब नहीं...","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Jasmin Bhasin: स्टार्स के लुक्स को लेकर ट्रोल करने वालों पर भड़कीं जैस्मीन, बोलीं- कोई जानबुझ कर खराब नहीं...
'बिग बॉस' फेम अभिनेत्री जैस्मीन भसीन टीवी इंडस्ट्री में अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। वे हमेशा बेबाकी से अपनी बातें रखती नजर आती हैं। हाल ही में अभिनेत्री कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए एक्टर्स को ट्रोल करने वाले लोगों की क्लास लगाती नजर आईं। आइए आपको बताते हैं जैस्मीन भसीन ने क्या कहा है--
2 of 5
जैस्मीन भसीन
- फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में राजकुमार राव कॉस्मेटिक सर्जरी करवाने के लिए सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। वहीं जैस्मीन भसीन बिना किसी का नाम लिए हुए कहती हैं,'अगर ध्यान देकर नहीं देखा जाए तो मुझे उस फोटो में कुछ भी अलग या बदला हुआ नहीं नजर आया था। लोग कैसे बिना बात के ही ट्रोलिंग शुरू कर देते हैं'।
3 of 5
जैस्मीन भसीन
- फोटो : इंस्टाग्राम
जैस्मीन भसीन अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'देखिए हम सब शोबिज का हिस्सा हैं। हम सब खूबसूरत दिखना चाहते हैं। आप ही बताइए कोई जानबूझ कर खराब दिखना चाहेगा क्या। हम सब अच्छा से अच्छा दिखने की कोशिश करते हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जैस्मीन भसीन
- फोटो : इंस्टाग्राम
कॉस्मेटिक सर्जरी या उनकी शारीरिक बनावट में किसी बदलाव के लिए जब भी किसी स्टार को ट्रोल किया जाता है तब उसका नकारत्मक प्रभाव उनके मेंटल हेल्थ पर पड़ता है। जैस्मीन कहती हैं, 'मुझे समझ में नहीं आता है लोग इतनी नकारात्मकता को क्यों बढ़ावा देते हैं। यह बहुत ही जहरीला होता है'।
विज्ञापन
5 of 5
जैस्मीन भसीन
- फोटो : इंस्टाग्राम
जैस्मीन भसीन आगे कहती हैं, 'मशहूर हस्तियों को भी कुछ व्यक्तिगत समस्या हो सकती है। हर व्यक्ति जीवन में किसी न किसी परेशानी से गुजर ही रहा होता है ऐसे में जब बेवजह से उन्हें ट्रोल किया जाता है तब वे अवसाद में चले जाते हैं। लुक्स और फिगर को लेकर ट्रोलिंग गलत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।