फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूसरे दिन दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में नाकाम रही 'जटाधरा', जानें सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म का टोटल कलेक्शन

Sat, 08 Nov 2025 08:04 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 08 Nov 2025 08:04 PM IST
सार

Jatadhara Box Office Collection Day 2: सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म जटाधरा की रिलीज का आज दूसरा दिन है। आइए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है।
 

विज्ञापन
Jatadhara box office collection day 2 Sonakshi Sinha film total earning
जटाधरा - फोटो : अमर उजाला
सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा की अदाकारी वाली फिल्म ‘जटाधरा’ सात नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले दिन फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की। हालांकि दूसरे दिन फिल्म ज्यादा दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में नाकाम रही। फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन काफी कम है।
Jatadhara box office collection day 2 Sonakshi Sinha film total earning
जटाधरा - फोटो : यूट्यूब
‘जटाधरा’ का दूसरे दिन का कलेक्शन
'सैकनिल्क' की रिपोर्ट के मुताबिक ‘जटाधरा’ ने दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक 78 लाख रुपये का कलेक्शन किया। देर रात इस आंकड़े में बढ़ोतरी हो सकती है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 1.07 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह से फिल्म का टोटल कलेक्शन 1.85 करोड़ रुपये हो गया है।
Jatadhara box office collection day 2 Sonakshi Sinha film total earning
जटाधरा - फोटो : यूट्यूब
औसत से कम कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'जटाधरा' का बजट 16 करोड़ रुपये है। जानकार मानते हैं कि अगर कोई फिल्म पहले दिन अपने बजट का 10 फीसद कमा लेती है तो इसे औसत कमाई माना जाता है। इस तरह से देखें तो फिल्म ने पहले दिन औसत से कम कमाई की है। दूसरे दिन भी फिल्म बहुत अच्छा नहीं कर पाई।

Jatadhara: सोनाक्षी सिन्हा की ‘जटाधरा’ देख नेटिजंस हुए परेशान; बोले- इस फिल्म को देखने से बचें, यह टॉर्चर है
विज्ञापन
विज्ञापन
Jatadhara box office collection day 2 Sonakshi Sinha film total earning
जटाधरा - फोटो : एक्स
इन फिल्मों से मिल रही टक्कर
फिल्म जटाधरा को सिनेमाघरों में फिल्म हक, बाहुबली द एपिक, द ताज स्टोरी, थामा और एक दीवाने की दीवानियत से कड़ी टक्कर मिल रही है। इसके बावजूद फिल्म को तेलुगु फैंस से काफी समर्थन मिल रहा है। दर्शकों का मानना है कि फिल्म की कहानी अच्छी है।
विज्ञापन
Jatadhara box office collection day 2 Sonakshi Sinha film total earning
जटाधरा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म 'जटाधरा' में पौराणिक और आधुनिक एक्शन का मिश्रण है। इसमें एक रहस्यमयी किरदार जटाधरा की यात्रा को दिखाया गया है। इसके निर्देशक अभिषेक जायसवाल हैं। फिल्म में सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा के अलावा शिल्पा शिरोडकर, राजीव कनकला, इंदिरा कृष्णन, रवि प्रकाश और सुभलेखा सुधाकर ने अभिनय किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed