फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nayanthara: जवान की सफलता के बीच नयनतारा की अगली फिल्म का पोस्टर हुआ जारी, योगी बाबू संग मिलाया हाथ

Mon, 18 Sep 2023 05:29 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 18 Sep 2023 05:29 PM IST
विज्ञापन
Jawan star Nayanthara Film Mannangatti Since 1960 motion poster released Actress reunite with Yogi Babu
नयनतारा - फोटो : social media

दक्षिण भारत से आकर हिंदी सिनेमा में धमाकेदार एंट्री करने वाली नयनतारा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म जवान को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। 'जवान' जल्द ही 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। साउथ में अपने अभिनय का परचम लहराने वाली नयनतारा के लिए बॉलीवुड में हिट फिल्म देना किसी बड़ी सफलता से कम नहीं है। इन सब के बीच नयनतारा अब अपनी आगामी फिल्म को लेकर चर्चा में चल रही हैं। अभिनेत्री की फिल्म का पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है।

Jawan star Nayanthara Film Mannangatti Since 1960 motion poster released Actress reunite with Yogi Babu
नयनतारा - फोटो : social media

जवान की सफलता के बीच नयनतारा की आगामी फिल्म 'मन्नानगट्टी सिंस 1960' का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है। प्रिंस पिक्चर्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर 'मन्नानगट्टी' का मोशन पोस्टर जारी किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'पेश है लेडी सुपरस्टार नयनतारा अभिनीत मन्नानगट्टी का फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर।'

Jawan star Nayanthara Film Mannangatti Since 1960 motion poster released Actress reunite with Yogi Babu
नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस फिल्म में नयनतारा और योगी बाबू ने साथ काम करने वाले हैं। इस फिल्म से पहले दोनों ने नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'कोलामावु कोकिला 'में काम किया था, जो 2018 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा नयनतारा और योगी बाबू साथ में हॉरर फिल्म 'ऐरा' में नजर आए थे। अब 'मन्नानगट्टी सिंस 1960' दोनों की साथ में तीसरी फिल्म है। 

Raabta: मैचमेकर सीमा तपारिया ने जुबिन नौटियाल और अदा शर्मा के बीच देखा 'राब्ता', देखें मजेदार वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
Jawan star Nayanthara Film Mannangatti Since 1960 motion poster released Actress reunite with Yogi Babu
नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, अभी तक फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन मोशन पोस्टर से यह अंदाजा लग गया कि यह ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसका कनेक्शन गांव के एक मंदिर से है। मोशन पोस्टर में लेडी जस्टिस को भी इसी तरह की पृष्ठभूमि में गवाह स्टैंड पर खड़ा दिखाया गया है। 

Aaliyah Kashyap: वजन बढ़ने पर लोगों के कमेंट से परेशान हो उठी थीं आलिया, बोलीं- मेरी मानसिक सेहत पर असर हुआ

विज्ञापन
Jawan star Nayanthara Film Mannangatti Since 1960 motion poster released Actress reunite with Yogi Babu
नयनतारा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आपको बता दें कि नयनतारा और योगी बाबू के अलावा फिल्म में गौरी किशन और नरेंद्र प्रसाद भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 'मन्नानगट्टी' की कहानी 1960 के दशक पर आधारित होगी, जिसकी शूटिंग जल्द शुरू होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed