फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: कैलिफोर्निया में परिवार के साथ छुट्टियां मनाती नजर आईं प्रियंका, पति निक के साथ हुईं रोमांटिक

Fri, 26 Jan 2024 05:53 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 26 Jan 2024 05:53 PM IST
सार

प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों के साथ लिखा, 'हाल ही में, दिल भी भर गया और पेट भी।' इन तस्वीरों में प्रियंका पति निक और बेटी मालती मैरी के साथ वक्त बिताती हुई नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Jee Le Zaraa Priyanka Chopra shares holiday Photos with Nick Jonas and Malti Marie from California see here
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। प्रियंका अमेरिका के कैलिफोर्निया में पति निक जोनस और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। उन्होंने अपने फैंस के साथ इस दौरान की तस्वीरें साझा की हैं। फैंस को अभिनेत्री का ये पोस्ट बेहद पसंद आ रहा है। 

Jee Le Zaraa Priyanka Chopra shares holiday Photos with Nick Jonas and Malti Marie from California see here
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, मालती मैरी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को साझा कर लिखा, 'हाल ही में, दिल भी भर गया और पेट भी।' इन तस्वीरों में प्रियंका पति निक और बेटी मालती मैरी के साथ वक्त बिताती हुई नजर आ रही हैं। इस पोस्ट में पीसी अपने पति निक का हाथ पकड़कर रोमांटिक वॉक करते हुए दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही एक तस्वीर में किचन में निक के भाई मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।  

फराह ने खास अंदाज में मनाया गणतंत्र दिवस, देखें वीडियो

Jee Le Zaraa Priyanka Chopra shares holiday Photos with Nick Jonas and Malti Marie from California see here
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के साथ-साथ उनकी बेटी मालती मैरी भी खूब मस्ती करती हुई नजर आईं। एक तस्वीर में मालती मैरी अपने दादा केविन जोनस सीनियर के साथ किताब पढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा एक वीडियो में प्रियंका बाथरोब में नजर आ रही हैं।  प्रियंका ने इन तस्वीरों और वीडियोज को फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा किया है। फैंस उनके पोस्ट पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

विज्ञापन
विज्ञापन
Jee Le Zaraa Priyanka Chopra shares holiday Photos with Nick Jonas and Malti Marie from California see here
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका ने लोलापालूजा में उनके प्रदर्शन से पहले जोनस ब्रदर्स को शुभकामनाएं देने के लिए इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी साझा की है। लोलापालूजा इंडिया के दूसरे संस्करण के लिए लाइनअप की घोषणा पर प्रियंका चोपड़ा अपना उत्साह नहीं रोक सकीं। स्टोरी साझा कर पीसी ने लिखा, 'निक जोनस, केविन जोनस और जो जोनस आखिरकार मुंबई में प्रदर्शन कर रहे हैं! मेरा दिल।'

विज्ञापन
Jee Le Zaraa Priyanka Chopra shares holiday Photos with Nick Jonas and Malti Marie from California see here
मालती मैरी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका अक्सर अपने परिवार के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में उनकी बेटी मालती मैरी ने अपना दूसरा जन्मदिन मनाया था। इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ साझा की थीं। इन तस्वीरों को फैंस ने खूब प्यार दिया था। साथ ही कमेंट कर मालती मैरी को जन्मदिन की बधाई दी थीं। 2022 में प्रियंका और निक सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने थे। 

Aamir Khan: जब मुंबई दंगों के दौरान शूटिंग करने से कतरा रहे थे आमिर खान, प्रहलाद कक्कड़ ने निकाली थी ये तरकीब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed