Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Jhalak Dikhla jaa fame shiv thakare talks about struggles and casting couch said life is the biggest teacher
{"_id":"65ffdb14a9151c0bbf0c7a1d","slug":"jhalak-dikhla-jaa-fame-shiv-thakare-talks-about-struggles-and-casting-couch-said-life-is-the-biggest-teacher-2024-03-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shiv Thakare: पुराने दिनों को याद कर भावुक हुए शिव ठाकरे, बोले- जिंदगी आपको सब कुछ सिखा देती है","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Shiv Thakare: पुराने दिनों को याद कर भावुक हुए शिव ठाकरे, बोले- जिंदगी आपको सब कुछ सिखा देती है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Sun, 24 Mar 2024 01:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शिव ठाकरे
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज अभिनेता शिव ठाकरे टेलीविजन इंडस्ट्री के मशहूर नामों में से एक नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मराठी 'बिग बॉस' से की थी। वे उस शो के विजेता भी बनें, लेकिन उनके लिए इंडस्ट्री में पहचान बनाना बिल्कुल भी आसान नहीं था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान वे अपने शुरूआती दिनों को याद कर भावुक होते दिखाई दिए।
अमरावती के रहने वाले शिव ठाकरे के लिए इंडस्ट्री में खुद को साबित करना आसान नहीं था। अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए शिव कहते हैं, 'देखिए यहां लोग हर कदम पर आपको पीछे खींचते दिखाई देंगे। वे नहीं चाहते हैं कि आप आगे बढ़ें और अपना नाम कमाएं।'
3 of 5
शिव ठाकरे
- फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में दिए अपने इंटरव्यू में शिव ने 'बिग बॉस' मराठी से जुड़े अनुभवों को साझा करते हुए कहते हैं, 'कहने के लिए लिए 'बिग बॉस' मराठी के विजेता को 25 लाख रुपये का पुरस्कार मिलता है, लेकिन हकीकत उससे काफी अलग है। टैक्स कटने के बाद मुझे सिर्फ 11 लाख रूपये मिले थे। यहां तक की शो में शामिल होने के लिए मैंने अपने पैसों से मां-बाबा की हवाई जहाज की टिकटें बुक करवाई थीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शिव ठाकरे
- फोटो : इंस्टाग्राम
'बिग बॉस 16' के बाद शिव ठाकरे की जिंदगी काफी बदल गई है। शिव बताते हैं, 'जब मुझे 'बिग बॉस 16' से कॉल आया तब मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि मुझे इतने सारे रुपये मिल रहे हैं। मैं आपको बता नहीं सकता हूं कि कितना खुश हुआ था उस ऑफर को सुनकर।'
विज्ञापन
5 of 5
शिव ठाकरे
- फोटो : इंस्टाग्राम
शिव ठाकरे बड़ी बेबाकी से कास्टिंग काउच के बारे में भी बातें करते दिखाई दिए। शिव कहते हैं, 'इंडस्ट्री में क्या महिला क्या पुरुष कास्टिंग काऊच के शिकार दोनों ही होते हैं। मैं खुद इसका शिकार होते-होते बचा हूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।