{"_id":"670d43a04de68df515098ea0","slug":"jigra-box-office-collection-day-4-alia-bhatt-vedang-raina-vasan-bala-movie-total-earning-2024-10-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jigra Box Office Collection Day 4: चौथे दिन ही घुटने टेकते नजर आई ‘जिगरा’, जानें कितने का किया कारोबार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Jigra Box Office Collection Day 4: चौथे दिन ही घुटने टेकते नजर आई ‘जिगरा’, जानें कितने का किया कारोबार
Mon, 14 Oct 2024 09:46 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Mon, 14 Oct 2024 09:46 PM IST
विज्ञापन
जिगरा
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया भट्ट और वेदांग रैना अभिनीत फिल्म ‘जिगरा’ जिसका निर्देशन वसन बाला ने किया है, बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती नजर आ रही है। फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन पहले दिन यह महज 4.55 करोड़ रुपये का कारोबार कर पाई। आलिया के प्रशंसकों को फिल्म से काफी उम्मीदें थीं और वह बेसब्री के साथ इसका इंतजार कर रहे थे। हालांकि, फिल्म अब तक दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में नाकामयाब दिख रही है। आइए जानते हैं इसके चौथे दिन का हाल…
फिल्म 'जिगरा'
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आलिया भट्ट और फिल्म की टीम ने ‘जिगरा’ का जमकर प्रमोशन किया। इस फिल्म में आलिया भट्ट पहली बार एक्शन अवतार में नजर आईं। साथ ही फिल्म दशहरे के मौके पर रिलीज हुई। इन सब के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर यह कमाल नहीं कर पाई। इसे छुट्टियों और वीकेंड का भी कुछ खास लाभ नहीं मिला।
Jigra: ‘जिगरा’ की मुश्किलें नहीं हो रही कम, अभिनेता बिजौ थांगजाम ने निर्माताओं पर लगाया भेदभाव का आरोप
Jigra: ‘जिगरा’ की मुश्किलें नहीं हो रही कम, अभिनेता बिजौ थांगजाम ने निर्माताओं पर लगाया भेदभाव का आरोप
जिगरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘जिगरा’ का बजट 80 करोड़ का है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर महज चार करोड़ 55 लाख का कलेक्शन कर निर्माताओं को निराश कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक कई शहरों में इसके शो भी रद्द कर दिए गए, जिसकी वजह दर्शकों का ना मिलना बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
'जिगरा' ट्रेलर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
‘जिगरा’ के दूसरे दिन के आंकड़ों पर नजर डाले तो थोड़े से सुधार के साथ इसने छह करोड़ 55 लाख रुपये का कारोबार किया। हालांकि, यह कलेक्शन भी बहुत संतोषजनक नहीं माना जा रहा है। वहीं, फिल्म ने तीसरे दिन 5.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
विज्ञापन
जिगरा
- फोटो : यूट्यूब
चलिए, अब फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं। फिल्म ने चौथे दिन अब तक एक करोड़ 11 लाख रुपये का कलेक्शन किया है, जो अन्य दिनों की अपेक्षा बेहद कम है। इसकी कमाई में आधे से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 17.71 करोड़ रुपये अब तक पहुंच गया है।
लहंगा पहन संघर्ष करती नजर आईं सनी लियोनी, वायरल हुआ वीडियो
लहंगा पहन संघर्ष करती नजर आईं सनी लियोनी, वायरल हुआ वीडियो