{"_id":"670e7859652a5e10dd0939e4","slug":"jigra-box-office-collection-day-5-alia-bhatt-vedang-raina-vasan-bala-movie-total-earning-2024-10-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jigra Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी ‘जिगरा’, पांचवें दिन लाखों में सिमटी कमाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Jigra Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी ‘जिगरा’, पांचवें दिन लाखों में सिमटी कमाई
Tue, 15 Oct 2024 07:43 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Tue, 15 Oct 2024 07:43 PM IST
विज्ञापन
जिगरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म ‘जिगरा’ जहां एक तरफ विवादों में घिरी है। वहीं, दूसरी ओर यह बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। हाल ये है कि रिलीज के पांचवें दिन आने तक इसकी कमाई लाखों में सिमट गई है। इस फिल्म में अभिनेत्री आलिया भट्ट पहली बार एक्शन अवतार में नजर आई हैं। फिल्म का प्रचार प्रसार भी खूब किया गया, लेकिन इसका भी कोई लाभ इसे नहीं मिला। बॉक्स ऑफिस पर यह उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। आइए इसके पांचवें दिन का हाल जानते हैं।
फिल्म 'जिगरा'
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
फिल्म को काफी सोच-समझकर दशहरा और वीकेंड के आस-पास रिलीज किया गया, लेकिन यह भी कारगर साबित नहीं हुआ। यहां तक की कई जगहों पर पहले दिन ही इसके शो रद्द किए गए, रिपोर्ट्स के मुताबिक, दर्शक ना मिल पाने की वजह से ऐसा किया गया।
Varun Dhawan: बजट के चलते वरुण धवन ने गंवा दी एक्शन फिल्म, इस निर्माता ने कर दिया था इनकार
Varun Dhawan: बजट के चलते वरुण धवन ने गंवा दी एक्शन फिल्म, इस निर्माता ने कर दिया था इनकार
'जिगरा' फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 80 करोड़ का है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर महज चार करोड़ 55 लाख का कलेक्शन कर निर्माताओं को निराश कर दिया। वहीं, इसने दूसरे दिन सुधार करते हुए छह करोड़ 55 लाख रुपये का कारोबार किया। हालांकि, यह कलेक्शन भी बहुत संतोषजनक नहीं माना जा रहा है। वहीं, फिल्म ने तीसरे दिन 5.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिगरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन पर नजर डाले तो अचानक से इसकी कमाई में लगभग 70 प्रतिशत तक की गिरावट आ गई। ‘जिगरा’ ने एक करोड़ 65 लाख की कमाई की। वहीं, तेलुगु में डब हुई ‘जिगरा’ को खरीदार भी नहीं मिल रहे।
विज्ञापन
जिगरा
- फोटो : यूट्यूब
अब ‘जिगरा’ के पांचवें दिन के कारोबार पर नजर डाले तो यह बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन कर रही है। इसकी कमाई लाखों में आ गई है। फिल्म ने पांचवें दिन अब तक महज 89 लाख का कलेक्शन किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से अब तक कुल 19.14 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
Devara part 1: 'देवरा पार्ट 1' की सफलता देख गदगद हुए जूनियर एनटीआर, फिल्म की टीम और फैंस के लिए लिखा भावुक नोट
Devara part 1: 'देवरा पार्ट 1' की सफलता देख गदगद हुए जूनियर एनटीआर, फिल्म की टीम और फैंस के लिए लिखा भावुक नोट