अभिनेता जिमी शेरगिल ने फिल्म 'माचिस' से डेब्यू किया था। वर्ष 1996 में आई इस फिल्म का निर्देशन गुलजार ने किया। हाल ही में जिमी शेरगिल ने बताया कि उन्हें यह फिल्म कैसे मिली थी। अभिनेता वह दिन याद करते नजर आए, जब उनका परिचय गुलजार से हुआ था। उन्होंने फिल्म की पेशकश की। हालांकि, मूल रूप से जिमी शेरगिल ने उनसे अपनी फिल्म में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर रखने की गुजारिश की थी। इस दौरान जिमी शेरगिल ने इस फिल्म के लिए मिली अपनी फीस का भी खुलासा किया।
Jimmy Shergill: झोली में 'मोहब्बतें' आने तक मां-बाप से खर्च लेते थे जिमी, 'माचिस' के लिए मिली थी इतनी फीस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिमी शेरगिल ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान कहा कि अपनी फिल्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह मुंबई वापस नहीं जाना चाहते थे और मुंबई में ही रहने का फैसला किया। उन्हें जब कुछ लोगों ने फिल्म माचिस के बारे में पता चला तो अभिनेता को गुलजार से मिलने का अवसर मिला। इस दौरान उन्होंने गुलजार से गुजारिश करते हुए कहा कि वे उन्हें अपने यहां असिस्टेंट डायरेक्टर रख लें।
Heeramandi: भंसाली ने लॉस एंजिल्स में की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की स्क्रीनिंग, 'हीरामंडी' की भी दिखाई खास झलक
हालांकि, गुलजार ने जिमी से कहा कि अगर तुम एक्टिंग करते हो तो फिर निर्देशन की दुनिया में क्यों आना चाहते हो? तब जिमी ने जवाब दिया, 'मैंने सुना है कि यहां किसी को पांच-छह साल से पहले ब्रेक नहीं मिलता है और मैं घर वापस नहीं जाना चाहता'। इस पर गुलजार ने अभिनेता से फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने को कहा। जिमी शेरगिल ने जब स्क्रिप्ट पढ़ ली तो गुलजार ने पूछा कि तुम कौन सा रोल करना चाहोगे? अगर तुम्हें कोई रोल करना पड़े तो कौन सा रोल पसंद करोगे?
SSKTK: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में नया अपडेट, दो स्टार्स की हुई एंट्री
जिमी शेरगिल ने आगे कहा, 'मैंने जवाब दिया कि मुझे लगता है मुझे जिमी का रोल करना चाहिए। मेरे पैट का नाम जिमी है। मैं उनसे जसगीत शेरगिल के रूप में मिला था। इस पर मुझे कई ताने सुनने पड़े। कुछ लोगों ने कहा कि तुम पागल हो। यह बहुत छोटा रोल है। अपने वक्त का इंतजार करो'।
इस फिल्म के लिए अपनी फीस के बारे में जिमी ने कहा, 'मेरे ख्याल से मुझे करीब 20 हजार रुपये मिले थे। मैं खुशनसीब था कि मेरा परिवार मुझे सपोर्ट कर रहा था। यह तब तक चला जब तक मुझे 'मोहब्बतें' फिल्म नहीं मिल गई। एक बार 'मोहब्बतें' में आने के बाद, मैंने धीरे-धीरे घर से पैसे लेना बंद कर दिया'। बता दें कि जिमी को हाल ही में 'रणनीति- बालाकोट एंड बियॉन्ड' में देखा गया।
Thug Life-Mirzapur: कमल हासन की 'ठग लाइफ' में मचने वाला है बवाल! 'मिर्जापुर' के ये दो अभिनेता करेंगे काम!