Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Jayprad Desai decided to make a movie based on Faraz Ahsan book First Copy Phir Aayi Hasseen Dillruba
{"_id":"663086b93fd8a462bc0bc0df","slug":"jayprad-desai-decided-to-make-a-movie-based-on-faraz-ahsan-book-first-copy-phir-aayi-hasseen-dillruba-2024-04-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fake IPL: जयप्रद देसाई खोलेंगे आईपीएल के पूरे फर्जीवाड़े की पोल, गुजरात से जुड़े निकले असली खेल के तार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Fake IPL: जयप्रद देसाई खोलेंगे आईपीएल के पूरे फर्जीवाड़े की पोल, गुजरात से जुड़े निकले असली खेल के तार
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Tue, 30 Apr 2024 11:31 AM IST
सार
फराज एहसान की किताब ‘फर्स्ट कॉपी’ पर फिल्म बनाने का बीड़ा निर्माता, पटकथा लेखक और निर्देशक जयप्रद देसाई ने उठाया है। अपनी फिल्म ‘कौन प्रवीण तांबे?’ से सुर्खियों में आए जयप्रद की वेब सीरीज ‘मुखबिर’ भी काफी चर्चा में रही है।
विज्ञापन
1 of 5
जयप्रद देसाई और फर्स्ट कॉपी किताब
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
लेखक फराज एहसान की किताब ‘फर्स्ट कॉपी’ ने क्रिकेट की सबसे मशहूर इंडियन प्रीयर लीग के दौरान चलने वाले सट्टे को विस्तार से उजागर किया है। इस पूरी धांधली के तार गुजरात से जोड़ते हुए फराज एहसान ने इस पूरे मामले की विस्तार से तफ्तीश की। उनकी ये किताब आईपीएल के समानांतर चलने वाले फर्जी आईपीएल की कहानी कहती है। ये ऐसा मामला रहा है जिसमें अंतर्राष्ट्रीय सट्टेबाजों की मिली भगत भी सामने आई। अब इसी किताब पर एक फिल्म बनने जा रही है।
2 of 5
फिर आई हसीन दिलरुबा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फराज एहसान की किताब ‘फर्स्ट कॉपी’ पर फिल्म बनाने का बीड़ा निर्माता, पटकथा लेखक और निर्देशक जयप्रद देसाई ने उठाया है। अपनी फिल्म ‘कौन प्रवीण तांबे?’ से सुर्खियों में आए जयप्रद की वेब सीरीज ‘मुखबिर’ भी काफी चर्चा में रही है। न्यूयॉर्क से सिनेमा में परास्नातक करने वाले जयप्रद की एक और फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है।
कौन प्रवीण ताम्बे?
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई फिल्म 'कौन प्रवीण ताम्बे?' के बाद ये दूसरा मौका होगा जब जयप्रद देसाई ने क्रिकेट को अपनी फिल्म की थीम बनाया है। सूत्रों का कहना है कि जयप्रद की ये फिल्म फर्जी आईपीएल कांड की रोमांचकारी कहानी को एक अनूठे ढंग से बयां करेगी. इस स्कैंडल को क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े कांड के रूप में याद किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फर्जी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जानकारी के मुताबिक जयप्रद देसाई की फर्जी आईपीएल कांड पर बनने जा रही इस फिल्म की पटकथा हुसैन दलाल और अब्बास दलाल ने मिलकर लिखी है। ये दोनों भाई हिंदी सिनेमा में '2 स्टेट्स', 'ये जवानी है दीवानी', और 'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्में लिखने के लिए जाते हैं। दोनों ने अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'फर्जी' भी लिखी है। भुवन बाम की सीरीज 'ताजा खबर' में भी दोनों का काम काफी सराहा गया।
विज्ञापन
5 of 5
जयप्रद देसाई
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फर्जी आईपीएल कांड पर आधारित इस फ़िल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू कर दी जाएगी और इसके निर्माता इस फिल्म को अगले साल रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। फिल्म के कलाकारों और तकनीशियनों का चयन शुरू हो चुका है। हिंदी सिनेमा के एक बड़े हीरो को फिल्म में लीड रोल निभाने के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।