Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Monday Box Office Report Ruslaan Ajay devgn Maidaan Bade Miyan Chote Miyan Latest Collection and Occupancy
{"_id":"66307cc5711ab7fccb0d752b","slug":"monday-box-office-report-ruslaan-ajay-devgn-maidaan-bade-miyan-chote-miyan-latest-collection-and-occupancy-2024-04-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Monday Box Office: आयुष शर्मा की 'रुसलान' का हाल-बेहाल, 'मैदान'-'बड़े मियां छोटे मियां' ने किया इतना कारोबार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Monday Box Office: आयुष शर्मा की 'रुसलान' का हाल-बेहाल, 'मैदान'-'बड़े मियां छोटे मियां' ने किया इतना कारोबार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Tue, 30 Apr 2024 10:38 AM IST
सार
सिनेमाघरों में रिलीज हुई आयुष शर्मा की फिल्म रुसलान' से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। मगर बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का चार दिन में ही बुरा हाल हो गया है। ऐसे में जानते हैं सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर इन सभी फिल्मों का क्या हाल रहा...
विज्ञापन
1 of 5
मैदान, रुसलान, बड़े मियां छोटे मियां
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन करा रही हैं। अजय देवगन स्टारर फिल्म 'मैदान' और अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' दर्शकों को अब भी पसंद आ रही हैं। हालांकि, गुजरते वक्त के साथ इन फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, हाल ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई आयुष शर्मा की फिल्म 'रुसलान' से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। मगर बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का चार दिन में ही बुरा हाल हो गया है। ऐसे में जानते हैं सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर इन सभी फिल्मों का क्या हाल रहा...
2 of 5
'रुसलान'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रुसलान
बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा स्टारर फिल्म 'रुसलान' सिनेमाघरों में आते ही फेल साबित हो गई है। करण एल भूटानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का दर्शको को बेसब्री से इंतजार था। मगर ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने में असफल साबित हुई है। आयुष शर्मा की फिल्म की फिल्म ने चार दिन में ही घुटने टेक लिए हैं। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के टिकट विंडो पर पहले दिन महज 55 लाख रुपये की ओपनिंग ली।
फिल्म 'रुसलान' ने दूसरे दिन यानी कि शनिवार को फिल्म ने 85 लाख रुपये की कमाई की थी। तीसरे दिन 'रुसलान' ने 79 लाख रुपये की कमाई की थीं। वहीं, सोमवार यानी चौथे दिन 'रुसलान' ने 40 लाख रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म ने 2.55 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर ली है। 18वें दिन 1.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बड़े मियां छोटे मियां
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बड़े मियां छोटे मियां
अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' अब भी सिनेमाघरों में अपने पैर जमाए हुए है। फिल्म धीमी रफ्तार के साथ मजबूती से आगे बढ़ रही है। हालांकि, गुजरते दिनों के साथ फिल्म की कमाई में गिरावट देखी जा रही है। 18वें दिन फिल्म ने 1.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, सोमवार यानी 19वें दिन 'बड़े मियां छोटे मियां' ने 40 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म की कुल कमाई 60.95 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
5 of 5
मैदान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
मैदान
अजय देवगन स्टारर फिल्म 'मैदान' भी मजबूती के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपने पैर जमाए हुए है। हालांकि, वक्त के साथ फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन फीका होता जा रहा है। रविवार यानी 18वें दिन 'मैदान' ने 1.90 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, 19वें दिन फिर से फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई है। सोमवार को फिल्म ने 50 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 43.25 करोड़ रुपये हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।