{"_id":"662f7fe39c523cc9b2067c6d","slug":"10-unknown-facts-stories-of-rishi-kapoor-on-his-death-anniversary-2024-2024-04-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rishi Kapoor: दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की जिंदगी से जुड़े किस्से, जिन्हें आपने पहले कभी नहीं सुना होगा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rishi Kapoor: दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की जिंदगी से जुड़े किस्से, जिन्हें आपने पहले कभी नहीं सुना होगा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 30 Apr 2024 08:24 AM IST
सार
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर ने इंडस्ट्री को अपने 50 साल दिए हैं। उन्होंने अपने करियर में करीब 121 फिल्मों में काम किया था। 30 अप्रैल, 2020 को 67 साल की उम्र में ऋषि कपूर का निधन हुआ था। ऋषि अपने बेबाक अंदाज के लिए काफी फेमस थे। आज उनके हमारे बीच ना होने के बावजूद भी उनके किस्सों के बारे में लोग बातें करते हैं। आज उनके जीवन से जुड़े 10 किस्सों के बारे में बात जानेंगे।
विज्ञापन
1 of 11
ऋषि कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर ने इंडस्ट्री को अपने 50 साल दिए हैं। उन्होंने अपने करियर में करीब 121 फिल्मों में काम किया था। 30 अप्रैल, 2020 को 67 साल की उम्र में ऋषि कपूर का निधन हुआ था। वे कैंसर से जूझ रहे थे। 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर हुआ था। ऋषि कपूर हमेशा से अपने बेबाक अंदाज के लिए काफी फेमस थे। आज उनके हमारे बीच ना होने के बावजूद भी उनके किस्सों के बारे में लोग बातें करते हैं। आज हम उनके जीवन के 10 मजेदार किस्सों के बारे में बात करेंगे।
2 of 11
ऋषि कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल ये बात ऋषि कपूर की फिल्म 'रफू चक्कर' की शूटिंग के दौरान की है। इस फिल्म में ऋषि कपूर एक लड़की का किरदार निभा रहे थे। जब उन्हें शूटिंग के दौरान वॉशरुम जाना था, लेकिन उस समय ऋषि लड़की के गेटअप में थे इसलिए वो जेंट्स वॉशरुम में जाने से हिचकिचा रहे थे। जब उनसे बिल्कुल कंट्रोल नहीं हुआ तो मजबूरी में वो जेंट्स वाशरुम में ही चले गए। ऋषि कपूर जब वॉशरुम से निकले तो वहां खड़े लोग उन्हें देखकर चौंक गए थे। जब बाद में लोगों को इस बात का पता चला कि वो कोई और नहीं बल्कि ऋषि कपूर थे, तो किसी को यकीन नहीं हुआ।
3 of 11
ऋषि कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
ऋषि की जिंदगी से जुड़ा एक और दिलचस्प किस्सा आपको बताते हैं। मीडिया रोपोर्ट्स के अनुसार जब ऋषि यंग थे तब उनका अफेयर अभिनेत्री यासमीन के साथ हुआ था, लेकिन जल्द ही उनका ब्रेकअप भी हो गया था। इसके बाद ऋषि की जिंदगी में नीतू सिंह की एंट्री हुई। हालांकि नीतू के साथ अफयेर के साथ ही ऋषि की लाइफ में जूही चावला का नाम कई बार जुड़ा और लगातार उनके अफेयर की खबरे भी आईं, लेकिन नीतू से शादी के बाद ऋषि ने फिर कभी किसी को डेट नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
ऋषि कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
ऋषि कपूर की पत्नी नीतू के साथ रोमांटिक जोड़ी काफी पसंद की जाती थी। दोनों ने तकरीबन 12 फिल्मों में एक साथ काम किया था। इनमें खेल खेल में (1975), कभी कभी(1976), अमर अकबर एंथनी (1977), दुनिया मेरी जेब में (1979) और पति पत्नी और वो(1978)(दोनों का गेस्ट अपीयरेंस) हिट साबित हुईं जबकि ज़हरीला इंसान(1974),जिंदा दिल (1975), दूसरा आदमी(1977), अनजाने में (1978), झूठा कहीं का (1979) और धन दौलत (1980), दो दूनी चार(2010), बेशरम (2013) फ्लॉप रहीं।
विज्ञापन
5 of 11
ऋषि कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
ऋषि कपूर ने नीतू कपूर से शादी की थी, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की अपनी शादी के दौरान ही दोनों बेहोश हो गए थे। नीतू अपने भारी लहंगे को नहीं संभाल पाई थीं, तो वहीं भीड़ होने की वजह से ऋषि कपूर बेहोश हो गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।