फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rishi Kapoor: बॉबी से लेकर दीवाना तक, ये हैं ऋषि कपूर की दस दमदार फिल्में जिनके किरदार आज भी हैं फैंस को याद

Tue, 30 Apr 2024 07:53 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 30 Apr 2024 07:53 AM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor Death anniversary today click here to know about his 10 unforgettable films and the role
ऋषि कपूर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर आज से तीन साल पहले ठीक आज ही के दिन इस दुनिया को छोड़ कर चले गए थे। आज ऋषि कपूर की तीसरी पुण्यतिथि है। आइए हम आपको ऋषि कपूर की उन दस फिल्मों के बारे में बताते हैं जिनकी वजह से वे आज भी दर्शकों के जहन में जिंदा है। उनके फैंस आज भी उनकी पुरानी फिल्मों के दीवाने हैं और उन्हें शौक से देखते हैं। 
Rishi Kapoor Death anniversary today click here to know about his 10 unforgettable films and the role
बॉबी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर को सदाबहार हीरो के नाम से भी लोग जानते हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों में लवर ब्यॉय से लेकर गुस्सैल पिता तक के किरदारों को दिल से निभाया है। फिल्म 'बॉबी' में वे एक मासूम प्रेमी की भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म से ऋषि कपूर के साथ डिंपल कपाड़िया ने भी बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था।दर्शको को आज भी ऋषि कपूर का 'बॉबी' वाला किरदार याद है। 
Rishi Kapoor Death anniversary today click here to know about his 10 unforgettable films and the role
ऋषि कपूर - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
ऋषि कपूर को आज भी उनकी फिल्म 'अमर अकबर एंथनी' के लिए लोग याद करते हैं। 7 मई 1977 को रिलीज हुई यह फिल्म भी ऋषि कपूर की सुपर हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। इस फिल्म में ऋषि कपूर 'अकबर' के किरदार में दिखाई दिए थे और उनके साथ इस फिल्म में नीतू कपूर नजर आई थीं। इस साल ऋषि कपूर की एक और फिल्म रिलीज हुई थी जिसका नाम 'हम किसी से कम नहीं' है। इस फिल्म का निर्देशन नासिर हुसैन ने किया था। दर्शक आज भी उनकी इस फिल्म के दीवाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Kapoor Death anniversary today click here to know about his 10 unforgettable films and the role
ऋषि कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
ऋषि कपूर अपनी हर फिल्म में अलग किरदार निभाते दिखे। साल 1969 में आई ऋषि कपूर की फिल्म 'सरगम' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वे जयाप्रदा के साथ नजर आए थे। इसके गाने आज भी दर्शकों के दिमाग में छाए हुए हैं। ऋषि कपूर ने इस फिल्म में एक प्रेमी की भूमिका अदा की थी। इसके बाद ऋषि कपूर अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी के साथ 'नसीब' फिल्म में दिखाई दिए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया था। 
विज्ञापन
Rishi Kapoor Death anniversary today click here to know about his 10 unforgettable films and the role
ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

ऋषि कपूर की फिल्मों की बात अधूरी रह जाएगी अगर उनकी और पद्मिनी कोल्हापुरी स्टारर फिल्म 'प्रेम रोग' के बारे में बात नहीं की जाए। साल 1982 में रिलीज इस फिल्म ने ऋषि कपूर को बतौर अभिनेता एक अलग पहचान दिलवाने में कामयाब रही। इसी साल ऋषि कपूर की एक और फिल्म 'कुली' भी रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वे एक बार फिर से अमिताभ बच्चन के साथ नजर आए थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed