फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Indian Movies: इन दक्षिण भारतीय फिल्मों ने छुआ सबसे तेज 500 करोड़ का आंकड़ा, जानें कौन-कौन है शामिल

Mon, 29 Apr 2024 08:30 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 29 Apr 2024 08:30 PM IST
विज्ञापन
Fastest 500 Crore South Indian Movies Baahubali 2 RRR KGF Salaar
सबसे तेज 500 का आंकड़ा छूने वाली फिल्में - फोटो : इंस्टाग्राम

पिछले कुछ सालों से दक्षिण भारतीय फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रखा है। बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि दर्शकों के दिल में भी साउथ की फिल्मों ने अपनी जगह बना ली है। खासकर हिंदी पट्टी में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है। आज हम साउथ की उन फिल्मों के बारे में जानेंगे जिन्होंने विश्व स्तर पर सबसे कम दिनों में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा बॉक्स ऑफिस पर छू लिया।

Fastest 500 Crore South Indian Movies Baahubali 2 RRR KGF Salaar
बाहुबली - फोटो : इंस्टाग्राम

बाहुबली 2

एस.एस राजमौली और प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली 2’ इस सूची में सबसे अव्वल है। बॉक्स ऑफिस पर भी यह बाहुबली साबित हुई। इस फिल्म ने महज दो से तीन दिनों में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया।
Kalki 2898 AD: क्या ड्यून से मिलती-जुलती है कल्कि 2898 एडी? निर्देशक नाग अश्विन ने दी प्रतिक्रिया

Fastest 500 Crore South Indian Movies Baahubali 2 RRR KGF Salaar
आरआरआर - फोटो : इंस्टाग्राम

आरआरआर

एसएस राजामौली  निर्देशित फिल्म ‘आरआरआर’ भी यह कारनामा करने में कामयाब रही। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और रामचरण ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म के गाने ‘नाटू-नाटू’ गाने ने ऑस्कर भी जीता। बता दें कि फिल्म ने 4 दिनों में ही 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा विश्व स्तर पर छू लिया था। हिंदी पट्टी के दर्शकों ने भी फिल्म को खूब सराहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fastest 500 Crore South Indian Movies Baahubali 2 RRR KGF Salaar
केजीएफ 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

केजीएफ 2

कन्नड़ सिनेमा के मशहूर निर्देशक प्रशांत नील ने ‘कोलार गोल्ड फिल्ड्स 2’ (केजीएफ 2) साल 2022 में बनाई। यह फिल्म का दूसरा भाग था। फिल्म में अभिनेता यश ने मुख्य भूमिका निभाई थी। लंबे समय से इंतजार में रही यह फिल्म भी दर्शकों के दिल पर छा गई, जिसके बाद इसने भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना डाले। फिल्म ने विश्व स्तर पर महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा छू लिया।

विज्ञापन
Fastest 500 Crore South Indian Movies Baahubali 2 RRR KGF Salaar
सलार - फोटो : इंस्टाग्राम

सलार

साल 2023 में प्रभास की फिल्म ‘सलार’ भी पीछे नहीं रही। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर गजब का प्रदर्शन किया।  विजय किरागांदुर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को प्रशांत नील ने लिखा है। सलार 2023 की सबसे तेज कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। इसने 6 दिनों में विश्व स्तर पर 500 करोड़ का आंकड़ा बॉक्स ऑफिस पर छू लिया।
Baalveer Season 4: 'बालवीर' के फैंस के लिए खुशखबरी, सोनी लिव एप पर नए और भव्य में अवतार में दिखेगा शो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed