फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jitendra Kumar: ऐसा रहा जीतू भैया का आईआईटी से अभिनय तक का सफर, आज मना रहे हैं अपना 34वां जन्मदिन

Sun, 01 Sep 2024 08:16 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 01 Sep 2024 08:16 AM IST
विज्ञापन
Jitendra Kumar is celebrating his birthday today have known for Kota Factory and Panchayat
जितेंद्र कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @jitendrak1

आज के वक्त में भारतीय मनोरंजन जगत में जितेंद्र कुमार एक लोकप्रिय और जाना-माना चेहरा हैं। उन्हें टीवीएफ की सीरीज 'कोटा फैक्ट्री' में जीतू की भूमिका,अमेजन प्राइम की कॉमेडी सीरीज 'पंचायत' और फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में उनकी अदाकारी के लिए जाना जाता है। अब तक उन्हें अपने अभिनय के लिए दो फिल्मफेयर ओटीटी पुरस्कारों सहित कई पुरस्कार मिल चुके हैं। आज अभिनेता अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। 

Jitendra Kumar is celebrating his birthday today have known for Kota Factory and Panchayat
जितेंद्र कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @jitendrak1

आज के समय में अपने अभिनय के लिए जाने जाने वाले जितेंद्र कुमार इंजीनियर बनने की तैयारी में थे। आईआईटी खड़गपुर में सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान उन्हें अभिनय का शौक लगा। इस दौरान उन्होंने आईआईटी में हिंदी टेक्नोलॉजी ड्रामेटिक्स सोसाइटी के गवर्नर के रूप में कई स्टेज नाटक किए। इस दौरान उनकी मुलाकात द वायरल फीवर के कार्यकारी क्रिएटिव डायरेक्टर और लेखक बिस्वपति सरकार से हुई। इसके बाद उनका सफर टीवीएफ के साथ शुरू हुआ। 

Jitendra Kumar is celebrating his birthday today have known for Kota Factory and Panchayat
जितेंद्र कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @jitendrak1

जितेंद्र कुमार ने 2013 में 'मुन्ना जज्बाती: द क्यू-टिया इंटर्न' में अभिनय किया। टीवीएफ का यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इसे 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले। इसके बाद से उन्होंने टीवीएफ के कई वीडियो में काम किया, जिनमें 'टेक कन्वर्सेशन विद डैड' , 'ए डे विद' , 'टीवीएफ बैचलर्स' , 'कोटा फैक्ट्री' आदि शामिल हैं। इसके अलावा वह कई अन्य कॉमेडी स्केच, फिल्मों और वेब सीरीज में भी नजर आए हैं।
Emergency: 'इमरजेंसी' पर प्रतिबंध की मांग पर निर्माता अशोक पंडित की प्रतिक्रिया, कहा- भारत में लोकतंत्र है

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jitendra Kumar is celebrating his birthday today have known for Kota Factory and Panchayat
जितेंद्र कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @jitendrak1

उन्हें मुख्य तौर पर टीवीएफ के सीरीज कोटा फैक्ट्री के लिए जाना जाता है। इस सीरीज में वह अपने किरदार जितेंद्र माहेश्वरी के रूप में काफी पसंद किए गए। इस सीरीज में वह बच्चों को पढ़ाते हुए नजर आए। इस सीरीज में उन्हें बच्चे प्यार से जीतू भैया बुलाते हैं। इस सीरीज के 3 सीजन आ चुके हैं। जितेंद्र इसके अलावा 'टीवीएफ पिचर्स' से एक निराश कॉर्पोरेट कर्मचारी और 'पंचायत' से सचिव जी के रूप में सराहना बटोर चुके हैं। 
अलग-अलग पैंतरों से 'फॉलो कर लो यार' को प्रमोट कर रहीं उर्फी

विज्ञापन
Jitendra Kumar is celebrating his birthday today have known for Kota Factory and Panchayat
जितेंद्र कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @jitendrak1

जितेंद्र कुमार को उनकी वेब सीरीज 'पंचायत' में भी काफी पसंद किया गया। इस सीरीज के भी तीन सीजन आ चुके हैं। इस सीरीज में जिंतेंद्र पंचायत कार्यालय के एक युवा शहरी सचिव अभिषेक त्रिपाठी की भूमिका में नजर आते हैं, जो उत्तर प्रदेश के ग्रामीण शहर फुलेरा में स्थित दिखाया गया है। इस सीरीज के लिए भी उन्हें काफी सराहना मिली है। इसके अलावा जितेंद्र साल 2020 में आयुष्मान खुराना के साथ 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में भी नजर आ चुके हैं। 
फ्लॉप रहे इन बड़े सितारों की फिल्मों के सीक्वल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed