फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jitendra Kumar: 'मैं परेशान हो गया था...', 'पंचायत' के निर्माता टीवीएफ के साथ मतभेद पर सचिव जी ने तोड़ी चुप्पी

Thu, 30 May 2024 10:18 AM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 30 May 2024 10:18 AM IST
विज्ञापन
jitendra kumar talks about his rift with panchayat 3 makers tvf says it was misunderstanding I got troubled
पंचायत 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता जितेंद्र कुमार 'पंचायत' के तीसरे सीजन में एक बार फिर सचिव जी बन दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए वापस आ गए हैं। कुछ समय पहले 'पंचायत' के निर्माता द वायरल फीवर (टीवीएफ) के साथ मतभेद की अफवाहें सामने आई थीं। अब आखिरकार टीवीएफ के साथ अपने मतभेदों की अफवाहों के बारे में खुलकर बात की है। इससे पहले टीवीएफ के साथ उनके मतभेद की अफवाहों के कारण प्रशंसकों को चिंता थी कि क्या अभिनेता हिट सीरीज 'पंचायत' के तीसरे सीजन में वापसी करेंगे। हालांकि, अब जब 'पंचायत 3' रिलीज हो गई है तो जितेंद्र ने स्वीकार किया है कि उनके और टीवीएफ के बीच गलतफहमी थी।

jitendra kumar talks about his rift with panchayat 3 makers tvf says it was misunderstanding I got troubled
पंचायत 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल ही में दिए साक्षात्कार में जितेंद्र ने कहा कि बहुत घबराहट थी और मैं इसे सोशल मीडिया पर देख सकता था। पिछला सीजन अभिषेक के ट्रांसफर पर खत्म हुआ था और इससे भी चर्चा और बढ़ गई। गलतफहमी थी और ईमानदारी से कहूं तो मैं भी उन्हीं सवालों के जवाब देते-देते परेशान हो जाता था। एक समय तो मुझे लगा कि और इसके बारे में मत पूछो, बंद करो ये सब।
jitendra kumar talks about his rift with panchayat 3 makers tvf says it was misunderstanding I got troubled
पंचायत 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता ने कहा कि टीवीएफ के साथ मेरा पुराना रिश्ता रहा है, इसलिए लोग इस बात को लेकर चिंतित थे कि आखिर क्या गलत हुआ। मुझे समझ में आया कि यह उनका प्यार है और हमने सभी अटकलों को खत्म करने के लिए पहले ट्रेलर का इंतजार किया। वहीं, सीरीज की बात करें तो 'पंचायत' में जितेंद्र कुमार अभिषेक त्रिपाठी उर्फ सचिव जी की भूमिका निभा रहे हैं। इस शो में रघुबीर यादव, चंदन रॉय, फैजल मलिक और नीना गुप्ता भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
jitendra kumar talks about his rift with panchayat 3 makers tvf says it was misunderstanding I got troubled
पंचायत 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

इससे पहले जितेंद्र कुमार ने भी 'पंचायत' के साथ घर-घर में मशहूर होने के बारे में बात की थी। एक अन्य साक्षात्कार में जितेंद्र ने कहा था कि मैंने हमेशा एक साधारण गांव का जीवन जिया है। किसी भी परियोजना की शूटिंग के दौरान हमेशा अराजकता होती है। मुझे गांव का जीवन बहुत शांतिपूर्ण लगता है। जब भी मैं शूटिंग से लौटता हूं तो मुझे सादगी की याद आती है और पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। मैं इसके लिए फुलेरा का खूब आनंद लेता हूं।

विज्ञापन
jitendra kumar talks about his rift with panchayat 3 makers tvf says it was misunderstanding I got troubled
पंचायत 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

इसके साथ ही जितेंद्र कुमार उर्फ अभिषेक त्रिपाठी ने 'पंचायत 4' बनने की संभावना पर बात की। अभिनेता ने कहा था कि आठ एपिसोड लिखने, टीम के साथ चर्चा करने, बदलावों को शामिल करने और अंतिम पटकथा को लॉक करने में लगभग आठ महीने लगते हैं। चूंकि बहुत सारे अभिनेता हैं, इसलिए उनकी तारीखों की समस्या भी देखनी होती है और उनके साथ सहयोग करना होता है। 'पंचायत' जैसे स्क्रिप्ट-आधारित शो को लेकर जल्दबाजी नहीं की जा सकती, क्योंकि इससे सीरीज की गुणवत्ता प्रभावित होगी। टीवीएफ सीरीज के नएपन ने इसे सफल बनाया। दर्शकों ने लंबे समय से ऐसी कहानी नहीं देखी थी। निर्देशक और निर्माता पहले ग्रामीण भारत पर आधारित शो बनाते थे और यही कारण है कि 'पंचायत' पुरानी यादें ताजा करती है और यह एक ऐसी सीरीज है, जिसे परिवार के साथ देखा जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed