{"_id":"67d26eab115251f82d0c3066","slug":"john-abraham-roll-in-the-diplomat-and-dostana-force-dhoom-7-khoon-maaf-2025-03-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Diplomat: पुलिसवाले से लेकर लुटेरा तक इन फिल्मों में जॉन ने निभाए दमदार किरदार, खूब हुई तारीफ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
The Diplomat: पुलिसवाले से लेकर लुटेरा तक इन फिल्मों में जॉन ने निभाए दमदार किरदार, खूब हुई तारीफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 13 Mar 2025 11:06 AM IST
सार
The Diplomat: जॉन अब्राहम जल्द ही 'द डिप्लोमैट' फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसमें उन्होंने एक डिप्लोमैट का किरदार अदा किया है। इससे पहले हम आपको बता रहे हैं कि किन फिल्मों में जॉन ने अलग रोल अदा किया है।
विज्ञापन
1 of 6
जॉन अब्राहम
- फोटो : फोटो- यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जॉन अब्राहम की अदाकारी वाली फिल्म 'द डिप्लोमैट' कल यानी 14 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के जरिए ये दिखाने की कोशिश की गई है कि एक राजनयिक के सामने क्या चुनौतियां होती हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम जेपी सिंह का किरदार निभा रहे हैं। इस खबर में हम आपको बताने वाले हैं कि जॉन अब्राहम ने किन फिल्मों में बेहतरीन किरदार अदा किए हैं।
2 of 6
जॉन अब्राहम
- फोटो : फोटो- यूट्यूब
फोर्स
यह फिल्म साल 2011 में आई थी। फिल्म में जॉन अब्राहम और जेनेलिया डिसूजा ने अहम किरदार अदा किया है। फिल्म का निर्देशन निशिकांत कामत ने किया है। फिल्म में ड्रग्स के धंधे की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में जॉन एक पुलिस अफसर बने हैं। फिल्म में उनकी दमदार अदाकारी को लोगों ने खूब सराहा था।
3 of 6
जॉन अब्राहम
- फोटो : फोटो- यूट्यूब
सात खून माफ
यह फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा अहम किरदार में हैं। इनके अलावा फिल्म में जॉन अब्राहम, नील नितिन मुकेश, इरफान खान और अनु कपूर हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि एक लड़की प्यार की तलाश में रहती है लेकिन उसे कोई सच्चा प्यार नहीं करता, इसलिए वह 6 लोगों को मार देती है। जॉन अब्राहम ने फिल्म में एक बिगड़ैल और नशा करने वाले शख्स का किरदार अदा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जॉन अब्राहम
- फोटो : फोटो- यूट्यूब
न्यूयॉर्क
यह फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी। फिल्म में जॉन अब्राहम, कटरीना कैफ, नील नितिन मुकेश और इरफान खान ने अहम किरदार अदा किया है। यह फिल्म अमेरिका में 9/11 के बाद अमेरिका में बने हालात पर बनी है। फिल्म में जॉन ने एक आतंकवादी की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में जॉन की अदाकारी को खूब सराहा गया था।
विज्ञापन
5 of 6
जॉन अब्राहम
- फोटो : फोटो- यूट्यूब
दोस्ताना
यह फिल्म साल 2008 में आई थी। फिल्म में अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा हैं। इस फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है। फिल्म में अभिषेक और जॉन समलैंगिक होने का बहाना करते हैं, ताकि उनके यहां एक लड़की आकर रहे। दोनों प्रियंका के प्यार में पड़ते हैं। इस फिल्म में जॉन ने एक समलैंगिक का किरदार बहुत अच्छे से निभाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।