फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

John Cena: जॉन सीना ने की डब्ल्यूडब्ल्यूई से संन्यास की घोषणा, 'द मरीन' से किया था एक्टिंग डेब्यू

Sun, 07 Jul 2024 11:26 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sun, 07 Jul 2024 11:26 AM IST
सार

पहलवान और अभिनेता जॉन सीना ने डब्ल्यूडब्ल्यूई से संन्यास की घोषणा कर दी है। जॉन साल 2001 से डब्ल्यूडब्ल्यूई से जुड़े हुए है और 16 बार वर्ल्ड चैंपियन का खिताब जीत चुके हैं। जॉन सीना ने एलान करते हुए कहा कि वो रेसलमेनिया 2025 के बाद डब्ल्यूडब्ल्यूई से संन्यास ले रहे हैं।

विज्ञापन
John Cena announces retirement from wwe will enter the ring for the last time in WrestleMania 2025
जॉन सीना - फोटो : इंस्टाग्राम @johnn.cenna

जॉन सीना को लोग 23 साल से भी ज्यादा समय से रिंग में पहलवानी करते हुए देख रहे हैं और जब अगले साल वो आखिरी बार रिंग में उतरेंगे तो उनके चाहने वालों के लिए वो भावुक कर देना वाला पल होने वाला है। मालूम हो कि जॉन सीना डब्ल्यूडब्ल्यूई में 2018 से पार्ट-टाइम ही नजर आ रहे हैं। उन्हें अक्सर एक तौलिया के साथ देखा जाता रहा है, जिस पर 'कभी हार ना मानो' लिखा होता था, लेकिन इस बार उनके तौलिया पर लिखा था-  'अब आखिरी बार है'।

John Cena announces retirement from wwe will enter the ring for the last time in WrestleMania 2025
जॉन सीना - फोटो : इंस्टाग्राम @johnn.cenna

जॉन सीना ने अपने संन्यास की घोषणा 'मनी इन द बैंक' के दौरान की, जो डब्ल्यूडब्ल्यूई की एक रेसलिंग प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता का आयोजन 2010 से हर साल किया जा रहा है। इस मौके पर जॉन सीना की मौजूदगी ने सभी को चौंका दिया था। सब जानना चाह रहे थे कि वो क्यों और क्या करने के लिए आए हैं। जॉन ने लोगों से कहा कि आज रात, मैं आधिकारिक तौर पर डब्ल्यूडब्ल्यूई से अपने संन्यास की घोषणा करता हूँ।

विज्ञापन
विज्ञापन
John Cena announces retirement from wwe will enter the ring for the last time in WrestleMania 2025
जॉन सीना - फोटो : इंस्टाग्राम @johnn.cenna

जॉन सीना ने कहा कि वो मंडे नाइट रॉ में हिस्सा लेने की योजना बना रहे हैं। बता दें कि लोग इसे जनवरी 2025 में नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे। जॉन ने कहा कि वो कभी भी नेटफ्लिक्स पर रॉ का हिस्सा नहीं रहे हैं और इसलिए यह पहली बार होने जा रहा है।

अनंत-राधिका के संगीत में जान्हवी कपूर के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को देखकर फैंस बोले- बॉयफ्रेंड हो तो ऐसा

विज्ञापन
John Cena announces retirement from wwe will enter the ring for the last time in WrestleMania 2025
जॉन सीना - फोटो : इंस्टाग्राम @johnn.cenna

जॉन सीना ने कई फिल्मों में अभिनय किया है। उनकी प्रमुख फिल्मों में 'फ्रीलांस', 'द मरीन', 'हिडन स्ट्राइक', 'द वॉल', 'ब्लॉकर्स', 'द सुसाइड स्क्वाड', 'डैडीज होम', 'बार्बी', 'जैकपॉट', 'प्लेइंग विद फायर' और 'द रीयूनियन' है। उन्होंने द मरीन से अपना डेब्यू किया था, जो साल 2006 में रिलीज हुई थी।

James Cameron: जेम्स कैमरून ने दी निर्माता जॉन लैंडो को श्रद्धांजलि, बोले- मेरा एक हिस्सा मुझसे दूर हो गया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed