फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jr NTR: इस निर्देशक के सुनाए गए आइडिया से प्रभावित हुए जूनियर एनटीआर, नई फिल्म पर बनती दिख रही है बात

Wed, 31 Jul 2024 07:45 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Wed, 31 Jul 2024 07:45 AM IST
सार

जूनियर एनटीआर के प्रशंसकों द्वारा उनकी नई फिल्म 'देवरा' के रिलीज होने का इंतजार किया जा रहा है। फिल्म की टीम मिलकर इस पर तेजी से काम कर रही है। 'देवरा' के सिनेमाघरों में पहुंचने से पहले ही उनकी नई फिल्म को लेकर चर्चा शुरू हो गई है, जिसका फिल्म 'हाय नन्ना' से भी नाता है।
 
विज्ञापन
Jr NTR was impressed by the idea told by hi nanna director Shouryuv talks seem to be going on for a new film
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम @jrntr

शौर्यव - फोटो : इंस्टाग्राम @shouryuv

जूनियर एनटीआर और निर्देशक शौर्यव के एक साथ मिलकर काम करने की चर्चाओं ने अब जोर पकड़ लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शौर्यव एक ऐसी फिल्म बनाने पर काम कर रहे हैं, जो दो भागों में बनाई जाएगी। कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि शौर्यव, जूनियर एनटीआर को फिल्म का आइडिया भी सुना चुके हैं।

Jr NTR was impressed by the idea told by hi nanna director Shouryuv talks seem to be going on for a new film
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम @jrntr

रिपोर्ट्स में एक ताजा अपडेट यह दिया जा रहा है कि जूनियर एनटीआर को कहानी ने प्रभावित किया है। साथ ही शौर्यव से कहा है कि फिल्म की पूरी कहानी पर काम किया जाए। यह भी कहा जा रहा है कि अगर अभिनेता को कहानी पंसद आ गई तो फिर इस पर आगे बढ़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jr NTR was impressed by the idea told by hi nanna director Shouryuv talks seem to be going on for a new film
हाय नन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम @shouryuv

शौर्यव की बात करें तो इससे पहले 'हाय नन्ना' का निर्देशन कर चुके हैं, जो उनकी पहली फिल्म है। इसे दर्शकों ने पसंद किया था और उन पर लोगों का भरोसा भी बना हैं। ऐसे में अगर फिल्म पर बात बन जाती है तो जूनियर एनटीआर और शौर्यव की जोड़ी को देखना काफी दिलचस्प रहेगा।

Deadpool and Wolverine: डेडपूल एंड वूल्वरिन का दुनियाभर में बज रहा डंका, 50 करोड़ डॉलर के पार पहुंची कमाई

विज्ञापन
Jr NTR was impressed by the idea told by hi nanna director Shouryuv talks seem to be going on for a new film
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम @jrntr

जूनियर एनटीआर की आने वाली फिल्मों में एक तो 'देवरा' है ही, जो 27 सितंबर, 2024 को रिलीज होगी। इसका निर्देशन कोरताला शिवा कर रहे हैं। फिल्म में जान्हवी कपूर और सैफ अली खान भी अभिनय करते दिखाई देंगे। इसके अलावा जूनियर एनटीआर 'वॉर 2' का भी हिस्सा है। साथ ही साथ 'सलार' के निर्देशक प्रशांत नील के साथ भी वो एक फिल्म में दिखने वाले हैं।

Tabu Movies: 'माचिस' से लेकर 'हैदर' तक, तब्बू ने इन फिल्मों में दिखाई दमदार अदाकारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed