{"_id":"66a938ec92899ab0c9004ab9","slug":"bhabhi-ji-ghar-par-hai-actress-shubhangi-atre-monsoon-photoshoot-goes-viral-on-social-media-2024-07-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shubhangi Atre: ‘अंगूरी भाभी’ का मानसून लुक हो रहा वायरल, बारिश के मौसम से शुभांगी अत्रे को है प्यार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Shubhangi Atre: ‘अंगूरी भाभी’ का मानसून लुक हो रहा वायरल, बारिश के मौसम से शुभांगी अत्रे को है प्यार
Wed, 31 Jul 2024 12:36 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Wed, 31 Jul 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
शुभांगी अत्रे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून सीजन आते ही पेड़-पौधे, पशु पक्षी, इंसान सभी खिल उठते हैं। बारिश का मौसम जहां लोगों के मूड को बेहतर बनाता है, वहीं, आत्मा को भी तरोताजा कर देता है। इस सुहाने और जादुई मौसम का ‘भाभीजी घर पर हैं’ की अंगूरी भाभी यानी अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने खूब लुत्फ उठाया और बारिश में फोटोशूट भी कराया। अब उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। आइए देखते हैं उनकी शानदार तस्वीरें।
शुभांगी अत्रे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शुभांगी अत्रे एक चटक लाल और सफेद साड़ी में नजर आईं, उनके बाल खुले हुए हैं। वह मुंबई की काली-पीली टैक्सी पर बैठी नजर आ रही हैं। उनके लुक में पारंपरिक आकर्षण दिख रहा है। उनकी ये मॉनसून फोटोशूट की तस्वीरें तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Waqt Bioscope: अख्तर की कहानी, अख्तर के संवाद, साहिर के गाने, रवि का संगीत और बाकी का कमाल यश चोपड़ा का...
Waqt Bioscope: अख्तर की कहानी, अख्तर के संवाद, साहिर के गाने, रवि का संगीत और बाकी का कमाल यश चोपड़ा का...
शुभांगी अत्रे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक अन्य तस्वीर में वह समंदर किनारे सफेद पोशाक में नजर आ रही हैं। वह इस पोशाक में बेहद शांत, आकर्षक और प्रकृति की सुंदरता में खोई हुई नजर आ रही हैं। उनकी इन वायरल तस्वीरों की खूब सराहना हो रही है। लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुभांगी अत्रे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अपने मानसून एडवेंचर के बारे में बताते हुए शुभांगी उर्फ ’अंगूरी भाभी’ ने कहा, 'मानसून मेरा पसंदीदा मौसम है। इस दौरान बाहर निकलने में एक अनोखी खुशी और सुकून मिलता है। ये तस्वीरें, जिनकी इतनी तारीफ हुई है, किसी पेशेवर फोटोग्राफर ने नहीं, बल्कि एक दोस्त ने ली है। मैं हमेशा से मुंबई के दिल में ऐसे पलों को कैद करना चाहती थी और इस मौसम ने मुझे इसका बेहतरीन मौका दिया।’
विज्ञापन
शुभांगी अत्रे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शुभांगी ने आगे कहा, ‘इन तस्वीरों को मिल रहे प्यार से मैं अभिभूत हूं। प्रकृति हमेशा से मेरे लिए प्रेरणा रही है, चाहे वह मालशेज घाट की हरी-भरी हरियाली हो या मुंबई की जीवंत जिंदगी। मैं हमेशा से मानसून के दौरान मुंबई के अनोखे आकर्षण को कैद करना चाहती थी और मैं इसके नतीजों से रोमांचित हूं।’ उन्होंने कहा कि मैं मानसून के मौसम में लोगों को निकलने के लिए प्रोत्साहित करती हूं।
रियलिटी शो में बेइज्जती का तमाचा खा चुके हैं ये टीवी स्टार्स
रियलिटी शो में बेइज्जती का तमाचा खा चुके हैं ये टीवी स्टार्स