फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bad Newz Box Office Collection: ‘बैड न्यूज’ की धीमी गति बरकरार, जानें अब तक का कुल कलेक्शन

Tue, 30 Jul 2024 11:52 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 30 Jul 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bad Newz Box Office Collection day 12 slow speed of movie earning vicky kaushal tripti dimri
बैड न्यूज फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म ‘बैड न्यूज’ की हालत बॉक्स ऑफिस पर एक जैसी ही बनी हैं। फिल्म की कमाई धीमी गति से कम हो रही है। वीकेंड के बाद से लगातार इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म ने शुरुआत तो शानदार की थी, पर अब सुस्त पड़ती दिख रही है। बता दें कि ‘बैड न्यूज’ ने पहले सप्ताह में 42.85 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। आइए जानते हैं फिल्म के बारहवें दिन का हाल। 



 
Bad Newz Box Office Collection day 12 slow speed of movie earning vicky kaushal tripti dimri
बैड न्यूज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विक्की कौशल की ‘बैड न्यूज’ को सराहनाएं तो खूब मिली, लेकिन प्रशंसा के बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले सप्ताह के बाद सुस्त ही नजर आई। फिल्म को सिनेमाघरों में दस्तक दिए 12 दिन हो गए हैं। इसने बारहवें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
Bigg Boss: 'बिग बॉस' के बाद चमकी इन प्रतिभागियों की किस्मत, मिला सलमान खान की फिल्म में अभिनय करने का मौका


 
Bad Newz Box Office Collection day 12 slow speed of movie earning vicky kaushal tripti dimri
बैड न्यूज - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
‘बैड न्यूज’ ने पहले वीकेंड पर 11.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, लेकिन अगले दिन सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को फिल्म महज 3.5 करोड़ रुपये ही बटोर पाई। वहीं, इसने दूसरे रविवार को 3.25 करोड़ का कारोबार किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bad Newz Box Office Collection day 12 slow speed of movie earning vicky kaushal tripti dimri
बैड न्यूज रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ने पहले हफ्ते में 42.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसकी रफ्तार एक दम से धीमी पड़ गई। आज बारहवें दिन इसने 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने अब तक 54.60 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर ली है।
 
विज्ञापन
Bad Newz Box Office Collection day 12 slow speed of movie earning vicky kaushal tripti dimri
बैड न्यूज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्माताओं के लिए अच्छी बात है कि फिल्म ने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। आगे फिल्म की राहें और भी मुश्किल होने वाली हैं, क्योंकि 2 अगस्त को अजय देवगन की फिल्म ‘औरो में कहां दम था’ सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ‘बैड न्यूज’ का निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है। फिल्म में विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी के साथ एमी विर्क और नेहा धूपिया भी मुख्य भूमिका में हैं। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। 
Siddhant Issar: सिद्धांत इस्सर अब छोटे परदे पर करेंगे बड़ा धमाका, इस हॉरर शो में निभाने जा रहे शैतानी रस्में


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed