{"_id":"66a92491584dce3ad8020dfe","slug":"puneet-issar-son-siddhant-issar-will-be-joining-the-cast-of-star-bharat-show-shaitani-rasmein-as-maalik-2024-07-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Siddhant Issar: सिद्धांत इस्सर अब छोटे परदे पर करेंगे बड़ा धमाका, इस हॉरर शो में निभाने जा रहे शैतानी रस्में","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Siddhant Issar: सिद्धांत इस्सर अब छोटे परदे पर करेंगे बड़ा धमाका, इस हॉरर शो में निभाने जा रहे शैतानी रस्में
Tue, 30 Jul 2024 11:31 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Tue, 30 Jul 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
सिद्धांत इस्सर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धांत इस्सर
- फोटो : इंस्टाग्राम @siddhantissar19
अभिनेता सिद्धांत इस्सर महाभारत के 'दुर्योधन' यानी पुनीत इस्सर के लाड़ले हैं। अपनी भूमिका के बारे बातें करते हुए सिद्धांत इस्सर कहते हैं, 'आप शायद यकीन नहीं करेंगे, लेकिन मेरी आलमारी में लम्बे और काले कपड़े भरे पड़े मिलेंगे। मैंने हमेशा से ही विलेन बनने का सपना देखा है'।
सिद्धांत इस्सर
- फोटो : इंस्टाग्राम @siddhantissar19
सिद्धांत इस्सर आगे कहते हैं, 'मैं हमेशा से शैतानी किरदारों की ओर आकर्षित रहा हूं। मुझे लूसिफर और द विचर जैसी सीरीज पसंद है। मैं ऐसा ही शो करना चाहता था। जब मुझे इस रोल के लिए कॉल आया तब मुझे यकीन नहीं हुआ कि मुझे यह किरदार निभाने का मौका मिल रहा है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धांत इस्सर
- फोटो : इंस्टाग्राम @siddhantissar19
सिद्धांत इस्सर अपने रोल को लेकर काफी उत्साहित हैं। वे जोड़ते हैं, 'मेरे पिता पुनीत इस्सर भारतीय टीवी पर पहले दुर्योधन थे और मैं पहला शैतान बनूंगा। मेरे पिता हमेशा मुझसे कहते थे कि नकारात्मक भूमिका निभाने से मेरे अभिनय में अप्रत्याशित रूप से निखार आएगा'।
विज्ञापन
सिद्धांत इस्सर
- फोटो : इंस्टाग्राम @siddhantissar19
सिद्धांत इस्सर 'शैतानी' रस्में में एक खतरनाक विलेन की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। वे आगे कहते हैं, 'मैं खलनायक की एक नई परिभाषा गढ़ने को तैयार हूं। यदि ब्रह्मांड ने मुझे मेरे सपने को जीने का मौका दिया है तो मैं सबसे करिश्माई, आकर्षक, मोहक, स्मार्ट, स्टाइलिश और सौम्य खलनायक बनकर दिखाऊंगा। मैं बैड बॉय को एक नई परिभाषा देने के लिए प्रतिबद्ध हूं। शैतानी रस्में मेरे लिए एक आशीर्वाद है और निखिल सर के साथ काम करना सचमुच एक सपना है। उन्होंने इतना शानदार शो तैयार किया है। जैसे मेरे पिता दुर्योधन का किरदार निभा कर मशहूर हो गए वैसे ही मैं भी इस किरदार को यादगार बनाना चाहता हूं'।