फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thalapathy 69: विजय की 'दलपति 69' से जुड़ा कमल हासन का नाम? फिल्म पर मिली नई जानकारी ने बढ़ाया फैंस का उत्साह

Sun, 21 Jul 2024 10:02 AM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 21 Jul 2024 10:02 AM IST
विज्ञापन
kalki 2898 ad actor kamal haasan involved in GOAT star vijay H Vinoth film Thalapathy 69 gives input in script
कमल हासन, विजय - फोटो : इंस्टाग्राम: @ikamalhaasan, @actorvijay

साउथ सुपरस्टार विजय अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गोट: ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसके साथ ही वे अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। राजनीति में पूरी तरह से प्रवेश करने से पहले 'दलपति 69' अभिनेता के करियर की आखिरी फिल्म मानी जा रही है। हाल ही में फिल्म के निर्देशक से जुड़ी जानकारी सामने आई थी। वहीं, अब इस फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

kalki 2898 ad actor kamal haasan involved in GOAT star vijay H Vinoth film Thalapathy 69 gives input in script
विजय - फोटो : इंस्टाग्राम: @actorvijay

सोशल मीडिया पर अभिनेता की फिल्म को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि 'दलपति 69' का निर्देशन एच विनोत करेंगे। वहीं अब खबर है कि एक और सुपरस्टार का नाम इस फिल्म से जुड़ गया है, वह कोई और नहीं, बल्कि कमल हासन हैं। खबर है कि कमल हासन इस परियोजना में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस परियोजना पर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें हैं कि निर्देशक एच विनोत इस परियोजना को निर्देशित करने के लिए अभिनेता के साथ सहयोग करेंगे।

kalki 2898 ad actor kamal haasan involved in GOAT star vijay H Vinoth film Thalapathy 69 gives input in script
कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan

हालांकि, वहीं अब कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कमल हासन भी इसमें शामिल होंगे। प्रशंसकों द्वारा अनुमान लगाया गया है कि अभिनेता विजय अभिनीत इस फिल्म में कैमियो करेंगे तो वहीं चर्चा यह भी है कि 'दलपति 69' वह स्क्रिप्ट है, जो पहले कमल हासन को प्रस्तावित की गई थी। ऐसा इस वजह से माना जा रहा है, क्योंकि कुछ समय पहले कमल हासन और एच विनोत ने अपने सहयोग की घोषणा की थी। उस समय विनोत ने एक स्क्रिप्ट पर काम किया था, जिसमें कमल हासन ने कुछ बदलाव किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
kalki 2898 ad actor kamal haasan involved in GOAT star vijay H Vinoth film Thalapathy 69 gives input in script
कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan

रिपोर्ट्स के अनुसार, स्क्रिप्ट का नाम बदलकर 'थलपति 69' कर दिया गया है, जिसमें लेखक के रूप में कमल हासन के इनपुट हो सकते हैं। हालांकि, इस बारे में निर्माताओं की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। इससे पहले विजय और कमल हासन ने लोकेश कनगराज की 'लियो' के लिए सहयोग किया था। हालांकि, वे स्क्रीन पर साथ नजर नहीं आए थे, लेकिन कमल हासन ने लियो के पोस्ट-क्रेडिट सीक्वेंस के दौरान अपनी आवाज दी थी।

विज्ञापन
kalki 2898 ad actor kamal haasan involved in GOAT star vijay H Vinoth film Thalapathy 69 gives input in script
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम - फोटो : इंस्टाग्राम: @actorvijay

यह फिल्म एक राजनीतिक ड्रामा होगी। डीवीवी एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित की जाएगी। फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। यह फिल्म अगले साल यानी 2025 में बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी। 'दलपति 69' के अलावा विजय 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' में नजर आएंगे। इस फिल्म की बात करें तो इसमें माइक मोहन, प्रशांत, प्रभु देवा, स्नेहा, लैला, जयराम, मीनाक्षी चौधरी और योगी बाबू जैसे कलाकारों की टोली भी शामिल है। फिल्म में वेंकट प्रभु के भाई प्रेमगी, वैभव, अरविंद आकाश और अजय राज जैसे कलाकार भी हैं। यह फिल्म एजीएस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और वेंकट प्रभु द्वारा निर्देशित है। यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed