फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prabhas: प्रभास के साथ पर्दे पर रोमांस करेंगी यह पाकिस्तानी अभिनेत्री! हनु राघवपुडी की फिल्म में मिला मौका

Sun, 21 Jul 2024 11:33 AM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 21 Jul 2024 11:33 AM IST
विज्ञापन
kalki 2898 ad actor prabhas new film with Hanu Raghavapudi update pakistani actress Sajal Aly will be cast
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम: @actorprabhas

साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं, इसके बाद अब प्रभास अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे। इसके बाद प्रभास मारुति द्वारा निर्देशित हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' में अभिनय करेंगे। इसके साथ ही प्रभास ने हनु राघवपुडी के साथ एक नई फिल्म के लिए हाथ मिलाया है, जिस पर नई जानकारी सामने आई है।

kalki 2898 ad actor prabhas new film with Hanu Raghavapudi update pakistani actress Sajal Aly will be cast
प्रभास-हनु राघवपुडी - फोटो : इंस्टाग्राम: @actorprabhas

रिपोर्ट्स के अनुसार, हनु राघवपुडी के साथ प्रभास की नई फिल्म एक पीरियड रोमांटिक एक्शन ड्रामा होगी। अब सोशल मीडिया पर फिल्म में मुख्य नायिका का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री के नाम की चर्चा तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि निर्माताओं ने प्रभास के साथ रोमांस का तड़का लगाने वाली अभिनेत्री को चुन लिया है।

kalki 2898 ad actor prabhas new film with Hanu Raghavapudi update pakistani actress Sajal Aly will be cast
सजल अली - फोटो : इंस्टाग्राम: @sajalaly

रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रभास के साथ पाकिस्तानी अभिनेत्री सजल अली को कास्ट किया जाएगा। सजल अली दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की फिल्म मॉम में अपनी भूमिका के लिए जानी जाती हैं। हालांकि, कास्टिंग की खबर की पुष्टि होना अभी बाकी है, लेकिन इसने काफी चर्चा बटोरी है। अगर इन खबरों में सच्चाई हुई तो सजल को पर्दे पर प्रभास के साथ रोमांस करता देख प्रशंसक उत्साहित नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
kalki 2898 ad actor prabhas new film with Hanu Raghavapudi update pakistani actress Sajal Aly will be cast
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम: @actorprabhas

मैत्री मूवी मेकर्स इस परियोजना में भारी निवेश कर रहे हैं। यह फिल्म जल्द ही लॉन्च होने वाली है। 'सीता रामम' पर उनके सफल सहयोग के बाद संगीतकार विशाल चंद्रशेखर इस फिल्म के लिए हनु राघवपुडी के साथ फिर से जुड़ेंगे। कहा जा रहा है कि फिल्म आजादी से पहले के दौर के रजाकार आंदोलन पर आधारित होगी। फिल्म की शूटिंग इस साल शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
kalki 2898 ad actor prabhas new film with Hanu Raghavapudi update pakistani actress Sajal Aly will be cast
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम: @actorprabhas

इससे पहले हनु राघवपुडी ने भी इस फिल्म को लेकर कुछ जानकारियां साझा की थीं। दरअसल, हनु राघवपुडी को वारंगल में एनआईटी के छात्रों के एक विशेष सत्र के लिए बतौर अतिथि बुलाया गया था। इस दौरान उन्होंने यह पुष्टि की कि वे प्रभास की अगली फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रभास के साथ वे पीरियड एक्शन फिल्म करने जा रहे हैं। हनु राघवपुडी ने फिल्म पर बात करते हुए यह भी कहा कि विशाल चंद्रशेखर ने प्रभास के साथ उनकी फिल्म के लिए तीन गाने भी कंपोज कर लिए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed