अरशद वारसी द्वारा प्रभास पर की गई टिप्पणी के बाद शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अरशद ने समदीश के साथ बातचीत के दौरान 'कल्कि 2898 एडी' फिल्म को लेकर बात की थी। इस दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन की काफी तारीफ की, लेकिन प्रभास के किरदार को लेकर उन्हें जोकर जैसा बताया था। इस वीडियो के अपलोड होने के बाद ही सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया।
Saswata Chatterjee: अरशद वारसी की टिप्पणी पर शाश्वत चटर्जी ने दी प्रतिक्रिया, प्रभास के अभिनय को बताया अद्भुत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'जॉली एलएलबी 3' अभिनेता द्वारा प्रभास पर की गई टिप्पणी कई लोगों को पसंद नहीं आई हैं। उन्हें इसके लिए लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। हाल में ही अब शाश्वत चटर्जी ने प्रभास का समर्थन किया है। 'कल्कि 2898 एडी' में कमांडर मानस की भूमिका में नजर आए चटर्जी ने प्रभास को इस फिल्म के लिए सबसे अच्छा विकल्प बताया।
इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान, जब शाश्वत से इस पूरे मामले को लेकर राय पूछी गई, तो उन्होंने जवाब देते हुए प्रभास की तारीफ की। उन्होंने कहा, "मैं अरशद के बारे में कुछ नहीं कहना चाहता, यह उनकी राय है, मेरी नहीं। वास्तव में, प्रभास काफी शानदार दिखते हैं। उनकी स्क्रीन पर उपस्थिति काफी असाधारण है। वह इस भूमिका के लिए सबसे अच्छा विकल्प थे। फिल्म में वो बिल्कुल अद्भुत लगे हैं।"
मॉडलिंग के रास्ते एक्टिंग की दुनिया में आईं गौहर, बिग बॉस ने दिलाई शोहरत
अरशद वारसी के इस टिप्पणी की कई और कलाकारों ने आलोचना की है। साउथ के अभिनेता सुधीर बाबू ने अरशद के इस बयान को पेशेवरता की कमी बताया था, साथ ही कहा था कि प्रभास का कद छोटे दिमाग से आने वाली टिप्पणियों के लिए बहुत बड़ा है। इनके अलावा नानी ने वारसी को लेकर कहा था कि प्रभास का जिक्र करने की वजह से उन्हें जिंदगी में सबसे ज्यादा प्रचार मिला है। निर्देशक अजय भूपति ने भी अरशद वारसी की टिप्पणियों पर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी।
Singer KK: दोस्तों की महफिल में रंग जमा देते हैं केके के गाने, जिंगल्स तो इतने सारे गाए कि सुन ही नहीं पाएंगे
बताते चलें कि अरशद वारसी पिछले हफ्ते ‘अनफिल्टर्ड बाय समदिश’ में आए थे, जहां उन्होंने 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर बात की थी। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने 'कल्कि 2898 ए़डी' देखी, लेकिन उन्हें यह फिल्म पसंद नहीं आई। उन्होंने अमिताभ बच्चन की तारीफ करते हुए कहा कि अश्वत्थामा के किरदार में उन्हें अमिताभ बच्चन का अभिनय काफी पसंद आया था। लेकिन प्रभास से वह प्रभावित नहीं हुए। प्रभास को उन्होंने फिल्म में जोकर जैसा बताया था।
मॉडलिंग के रास्ते एक्टिंग की दुनिया में आईं गौहर, बिग बॉस ने दिलाई शोहरत