फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonakshi Sinha: घर बेचने के बाद सोनाक्षी ने पति के दिल को बनाया अपना नया आशियाना, तस्वीरें शेयर कर लिखा लव नोट

Fri, 23 Aug 2024 11:27 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 23 Aug 2024 11:27 AM IST
विज्ञापन
Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal enjoying honeymoon shares romantic photos with love Note
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को लेकर खबरें हैं कि उन्होंने अपना घर बेच दिया है। सोना ने अपना वह घर बेचा है, जहां उन्होंने जहीर इकबाल के साथ शादी रचाई। इस घर को बेचने के बाद सोनाक्षी ने आज शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वे घर की बात करती नजर आई हैं। हमसफर के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने बताया है कि किसी के लिए घर आखिर क्या होता है? 

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal enjoying honeymoon shares romantic photos with love Note
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने जून में जहीर इकबाल के साथ शादी रचाई। दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं और एक-दूसरे के साथ हर पल एंजॉय कर रहे हैं। इन दिनों ये खूबसूरत जोड़ी यूएस में छुट्टियां मना रही है। वहां से सोशल मीडिया पर फैंस के साथ दोनों लगातार तस्वीरें शेयर कर रहे हैं और हर अपडेट दे रहे हैं। सोनाक्षी ने आज इंस्टाग्राम पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं और इसके साथ बताया है कि उनके लिए उनके हमसफर जहीर ही घर हैं।
Follow Kar Lo Yaar Web Series Review: बदलते हिंदुस्तान की डरावनी तस्वीर, ‘मैं किम कार्दाशियां बनना चाहती हूं’

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal enjoying honeymoon shares romantic photos with love Note
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनाक्षी ने खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें जहीर और सोना एक-दूजे की बाहों में खोए नजर आ रहे हैं। इसके साथ अभिनेत्री ने लिखा है, 'घर वह होता है, जहां दिल लगता है, फिर चाहें दुनिया में कहीं भी हों। मेरा दिल मेरे घर के साथ है'। इस पोस्ट में सोना ने पति जहीर को टैग किया है और रेड हार्ट इमोजी बनाया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal enjoying honeymoon shares romantic photos with love Note
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनाक्षी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें पहली तस्वीर में जहीर ने उन्हें गोद में ले रखा है। दूसरी तस्वीर में दोनों खाने की टेबल पर हैं और तीसरी तस्वीर में दोनों-एक-दूजे के साथ रोमांटिक होते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। इसके अलावा सितारों के रिएक्शन भी आ रहे हैं। मनीषा कोइराला ने कमेंट किया है, 'तुम दोनों की जोड़ी लाजवाब है'।
Arshad Warsi: इस सीरीज के प्रचार के लिए अरशद ने साधा प्रभास पर निशाना, ओटीटी ने दिया शांत रहने का निर्देश

विज्ञापन
Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal enjoying honeymoon shares romantic photos with love Note
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सोनाक्षी के फैंस यह जानने के लिए बेकरार हैं कि आखिर शादी के दो-तीन महीने बाद ही उन्होंने अपना घर क्यों बेच दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी ने अब इससे भी बड़ा एक अपार्टमेंट ले लिया है। इसे जहीर ने ही डेवलप किया है। जहीर इकबाल के परिवार का कंस्ट्रक्शन का बिजनेस है।



Priyanka Chopra: 'जी ले जरा'-'फैशन 2' की शूटिंग के लिए मुंबई लौटीं प्रियंका चोपड़ा? प्रशंसक बोले- क्वीन इज बैक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed