फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kalki 2898 AD BO Collection: ‘कल्कि 2898 एडी’ के बॉक्स ऑफिस पर शानदार 30 दिन पूरे, सावन में झमाझम बरस रहा पैसा

Fri, 26 Jul 2024 10:33 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 26 Jul 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Kalki 2898 AD box office day 30 collection prabhas deepika padukone amitabh bachchan disha patani
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम @ vyjayanthimovies
'कल्कि 2898 एडी' को रिलीज हुए 30 दिन पूरे हो गए हैं। बावजूद इसके फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अभी भी अपने पैर बड़ी ही मजबूती के साथ जमाए हुए है। बड़े-बड़े सितारों से सजी हुई इस फिल्म को अभी तक कोई हिला नहीं पाया है। प्रभास की इस फिल्म के रिलीज के बाद कई दिग्गज सितारों की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी, लेकिन ‘कल्कि 2898 एडी’ की पकड़ को कमजोर नहीं कर सके। फिल्म ने देश मे ही नहीं विदेश में भी अपना डंका बजाया है। बॉक्स ऑफिस पर अभी भी  प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पाटनी जैसे सितारों से सजी इस फिल्म की बंपर कमाई जारी है।



 
Kalki 2898 AD box office day 30 collection prabhas deepika padukone amitabh bachchan disha patani
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम @kalki2898ad
नाग अश्वीन के निर्देशन में बनी इस मेगा बजट फिल्म का जादू कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें कि फिल्म को 600 करोड़ के बजट में बनाया गया है। प्रभास की फिल्म की ओपनिंग ही 95.3 करोड़ की रही। तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज हुई इस फिल्म ने केवल हिंदी भाषा में ओपनिंग डे पर 22.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
Teesri Begum: 'तीसरी बेगम' की रिलीज को बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी हरी झंडी, संवाद से हटेगा 'जय श्री राम'
 
Kalki 2898 AD box office day 30 collection prabhas deepika padukone amitabh bachchan disha patani
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम @kalki2898ad
बॉक्स ऑफिस पर आज फिल्म का 30वां दिन है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 30वें दिन कुल 68 लाख की कमाई की है। इस कलेक्शन के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘कल्कि 2898 एडी’ 624.53 करोड़ की कमाई कर चुकी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kalki 2898 AD box office day 30 collection prabhas deepika padukone amitabh bachchan disha patani
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम @kalki2898ad
भारत में अब तक अगर ‘कल्कि 2898 एडी’ का सफर देखें तो यह काफी शानदार रहा है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में ही 414.85 करोड़ रुपये का कारोबार कर डाला। दूसरे हफ्ते में इसने 128.5 करोड़ रुपये बटोरें, तीसरे में 56.1 करोड़ रुपये, चौथे में 24.4 करोड़ का कारोबार किया।


 
विज्ञापन
Kalki 2898 AD box office day 30 collection prabhas deepika padukone amitabh bachchan disha patani
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम @vyjayanthimovies
हालांकि, इस फिल्म के कलेक्शन को प्रभावित करने वाली कोई अन्य फिल्म अभी नजर नहीं आ रही है। अमेरिकी फिल्म ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ संभवत: इसकी कमाई को प्रभावित कर सकती है। बता दें कि 'कल्कि 2898 एडी' के बाद इसके सीक्वल का एलान भी हो चुका है। 
Bryan Adams: ब्रायन एडम्स के फैंस के लिए खुशखबरी, गायक भारत के इन पांच शहरों में मचाएंगे धूम
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed