बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी ने हाल ही में नाग अश्विन के निर्देशन में बनी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस फिल्म में प्रभास जोकर जैसे लग रहे थे, जिसके बाद से विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में अरशद को प्रभास के प्रशंसकों ने तो ट्रोल किया है, साथ ही साउथ इंडस्ट्री के सितारों ने भी खरी-खोटी सुनाई। यह विवाद अब थमने का नाम ही नहीं ले रहा, जो अब प्रभास वर्सेज अरशद नहीं, बल्कि साउथ वर्सेज बॉलीवुड बन चुका है।
Arshad-Prabhas: अरशद वारसी की प्रभास पर 'जोकर' वाली टिप्पणी पर नाग अश्विन ने तोड़ी चुप्पी, बयान से पलट दिया खेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी की जोकर वाली टिप्पणी के बाद पैन इंडिया स्टार प्रभास के समर्थन में आए नेचुरल स्टार नानी को भी दर्शकों ने जमकर ट्रोल किया, जिसके बाद उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया। इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया पर नार्थ बनाम साउथ की बहस को जन्म दे दिया है, जिसमें दोनों तरफ से लगातार ट्रोल और अपमानजनक ट्वीट किए जा रहे हैं। वहीं आखिरकार अब इस पर फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन ने चुप्पी तोड़ी है।
कल्कि 2898 एडी के निर्देशक नाग अश्विन ने अब इस विवाद पर समझदारी और प्रभावशाली तरीके से प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'आइए पीछे न जाएं, अब उत्तर-दक्षिण या बॉलीवुड बनाम टॉली नहीं, हमारी नजर बड़ी तस्वीर पर है, एकजुट भारतीय फिल्म उद्योग, अरशद साहब को अपने शब्दों का चयन बेहतर तरीके से करना चाहिए था, लेकिन यह ठीक है, बुज्जी के खिलौने उनके बच्चों के लिए भेज रहा हूं, मैं कड़ी मेहनत करूंगा, इसलिए ट्वीट करता हूं कि प्रभास कल्कि 2 में अब तक के सर्वश्रेष्ठ हो।'
Let's not go backwards..no more north-south or bolly vs tolly..eyes on the bigger picture.. United Indian Film Industry..Arshad saab should have chosen his words better..but it's ok..sending buji toys 4 his kids..il work hard so tweets fdfs that prabhas was the best ever in k2💪
नाग अश्विन की प्रतिक्रिया बहुत ही गरिमापूर्ण है, उन्होंने बॉलीवुड के लिए बुरा नहीं बोला और न ही इस विवाद में कूदे। निर्देशक ने रीमेक के लिए अरशद वारसी की बुराई नहीं की। इसके बजाय, नाग अश्विन ने कहा कि वे हिंदी अभिनेताओं के बच्चों को खिलौने भेजेंगे, जो कि उनकी ओर से बहुत प्यारी बात है। एक प्रशंसक ने निर्देशक से कहा कि उत्तर के दर्शक बहुत ज्यादा जहर फैला रहे हैं, जिस पर नाग अश्विन ने जवाब दिया, 'दुनिया में पहले से ही बहुत ज्यादा नफरत है भाई, हम इसे और नहीं बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं, मुझे पता है कि प्रभास गारू भी ऐसा ही महसूस करेंगे।'
एक पॉडकास्ट में 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर चर्चा करते हुए अरशद ने कहा था कि फिल्म में प्रभास एक जोकर की तरह क्यों थे। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया। उनकी टिप्पणी को लेकर निर्देशक अजय भूपति और सुधीर बाबू, नानी और दिल राजू जैसे कई सितारों ने भी उनकी आलोचना की थी। 'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास के साथ अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण भी नजर आए थे।