नाग अश्विन के निर्देशन में बनी 'कल्कि 2898 एडी' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। प्रभास की यह फिल्म इस साल रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी फैंस का उत्साह बढ़ा देती है। हाल ही में निर्माताओं ने अमिताभ बच्चन के किरदार का खुलासा करते हुए उनका परिचय वीडियो जारी किया था, जिसके बाद से फैंस और उत्साहित हो गए। वहीं, अब फिल्म के निर्माताओं ने 'कल्कि 2898 एडी' से जुड़ी बड़ी घोषणा की है, जो फिल्म के गाने को लेकर है।
Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' का पहला गाना रिलीज करने को तैयार निर्माता, इस म्यूजिक कंपनी के साथ मिलाया हाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों फिल्म के मेगा प्री-रिलीज इवेंट की चर्चाएं हो तेजी से हो रही हैं। इस बीच निर्माताओं ने प्रशंसकों को बड़ा अपडेट दिया। निर्माताओं ने एलान किया है कि फिल्म का ऑडियो सारेगामा म्यूजिक लेबल पर उपलब्ध होगा। संगीत कंपनी ने तय कीमत पर ऑडियो अधिकार हासिल कर लिए है। वहीं, इसके साथ अब खबर यह भी है कि फिल्म का पहला गाना जल्द ही जारी किया जाएगा। संगीत संगीतकार संतोष नारायणन द्वारा दिया जाएगा।
इस बारे में घोषणा करते हुए निर्माताओं ने एक वीडियो भी साझा किया है। वीडियो में 'कल्कि 2898 एडी' से प्रभास के किरदार की झलक दिखाई गई है। वहीं, वीडियो के साथ म्यूजिक भी है, जो पहले गाने में इस्तेमाल होने की उम्मीद है। म्यूजिक कंपनी सारेगामा साउथ ने एक्स अकाउंट पर वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'कल्कि 2898 एडी की शानदार टीम के साथ जुड़ने के लिए उत्साहित हूं। समय की रेत से अनंत काल की धड़कन तक 'कल्कि 2898 एडी' का म्यूजिक सारेगामा पर।'
Piqued to join forces with the stellar team #Kalki2898AD 💥
From the sands of time to the beats of eternity #Kalki2898ADMusicOnSaregama 😎🎶
Music by @Music_Santhosh 🥁@SrBachchan @ikamalhaasan #Prabhas @deepikapadukone @nagashwin7 @DishPatani @VyjayanthiFilms @Kalki2898AD… pic.twitter.com/TUCG9cOmXh
इससे पहले निर्माताओं ने फिल्म से प्रभास का नया पोस्टर साझा किया था, जिसमें प्रभास हाथों में हथियार लिए नजर आए थे। वहीं, फिल्म से अमिताभ बच्चन के किरदार का परिचय वीडियो जारी किया था, जिसमें वे अमर अश्वत्थामा के रूप में नजर आए थे। वहीं दीपिका पादुकोण ने भी फिल्म के लिए अपनी डबिंग पूरी कर ली है। दीपिका ने हिंदी और कन्नड़ भाषा में खुद के लिए डबिंग की है। वहीं अब निर्माता फिल्म का प्रचार शुरू करने की भी योजना बना रहे हैं।
Welcome To The Jungle: 10 एकड़ में फैला ‘वेलकम टू द जंगल’ का सेट! एक डांस नंबर के लिए लगे 500 बैकग्राउंड डांसर
'कल्कि 2898 एडी' एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जो हिंदू पौराणिक कथाओं पर आधारित है। फिल्म नाग अश्विन द्वारा लिखित और निर्देशित है। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित यह फिल्म भारत की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है। फिल्म के डायलॉग साई माधव बुर्रा ने लिखे हैं। संगीतकार संतोष नारायणन, छायाकार जोर्डजे स्टोजिलजकोविक और संपादक कोटागिरी वेंकटेश्वर राव तकनीकी टीम का हिस्सा हैं। वहीं, फिल्म के कलाकारों की बात करें तो नाग अश्विन द्वारा निर्देशित साइंस फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' प्रभास के साथ में कमल हासन, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी और कई अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 27 जून को रिलीज होगी।
Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' का पहला गाना रिलीज करने को तैयार निर्माता, इस म्यूजिक कंपनी के साथ मिलाया हाथ

कमेंट
कमेंट X