फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kalki 2898 AD Worldwide: देश ही नहीं दुनियाभर में 'कल्कि 2898 एडी' का करिश्मा, वर्ल्डवाइड कमाई हुई इतने करोड़

Fri, 28 Jun 2024 03:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 28 Jun 2024 03:01 PM IST
विज्ञापन
Kalki 2898 AD movie Box Office Collection Day 1 Prabhas Deepika Amitabh Bachchan film 175 Cr Worldwide Opening
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन अभिनीत फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' 27 जून को रिलीज हो चुकी है। फिल्म का क्रिटिक्स से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। दर्शकों को भी फिल्म पसंद आई है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने शानदार कमाई की है। 'कल्कि 2898 एडी' को सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में प्यार मिल रहा है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही कई रिकॉर्ड बना लिए हैं।


Kalki 2898 AD Movie Review: महाभारत की ये कहानी पढ़कर ही देखें ‘कल्कि 2898 एडी’, सीक्वल में आएगा असली मजा

Kalki 2898 AD movie Box Office Collection Day 1 Prabhas Deepika Amitabh Bachchan film 175 Cr Worldwide Opening
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नाग अश्विन के निर्देशन में बनी 'कल्कि 2898 एडी' साइंस-फिक्शन डायस्टोपियन फिल्म है। यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज हुई है और फिल्म ने सभी जगहों पर शानदार शुरुआत की है। अब तक सामने आए आंकड़ों के मुताबिक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने पहले दिन  92  करोड़ रुपये की ओपनिंग ली है। वहीं, विदेशों में भी यह फिल्म देखने दर्शक बड़ी संख्या में पहुचे हैं।

 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Vyjayanthi Movies (@vyjayanthimovies) द्वारा साझा की गई पोस्ट

Kalki 2898 AD movie Box Office Collection Day 1 Prabhas Deepika Amitabh Bachchan film 175 Cr Worldwide Opening
‘कल्कि 2898 एडी’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वैजयंती मूवीज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की जानकारी दी है। इसके मुताबिक फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में 191.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ लिखा है, 'चलो सिनेमा का जश्न मनाते हैं'। इसी के साथ 'कल्कि 2898 एडी' ने 'केजीएफ: चैप्टर 2' को तीसरे नंबर से पछाड़ दिया है। केजीएफ 2 ने ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड करीब 159 करोड़ रुपये कमाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kalki 2898 AD movie Box Office Collection Day 1 Prabhas Deepika Amitabh Bachchan film 175 Cr Worldwide Opening
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बीते वर्ष की टॉप फिल्मों में 'जवान' ने करीब 129 करोड़ रुपये, 'पठान' ने 105 करोड़ रुपये और 'एनिमल' ने करीब 116 करोड़ की कमाई पहले ही दिन कर डाली थी। इस साल 'कल्कि 2898 एडी' ने पहले ही दिन इन सभी फिल्मों को ओपनिंग डे की कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed